गेहूं भंडारण का दुश्मन है खपरा बीटल, रोकथाम पर दें ध्यान

किसानों के लिए फसल की कटाई के बाद उनका सुरक्षित भंडारण करना बहुत जरूरी है। अगर फसलों का उचित ढंग से भंडारण न किया जाए तो खपरा बीटल (घुन) कीड़े किसानों को भारी नुकसान पहुंचा सकते हैं। इस वक्त किसान गेहूं सरसों चना अलसी समेत कई फसलों की कटाई कर चुके हैं।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Apr 2021 11:00 PM (IST) Updated:Fri, 23 Apr 2021 11:00 PM (IST)
गेहूं भंडारण का दुश्मन है खपरा बीटल, रोकथाम पर दें ध्यान
गेहूं भंडारण का दुश्मन है खपरा बीटल, रोकथाम पर दें ध्यान

सिद्धार्थनगर : किसानों के लिए फसल की कटाई के बाद उनका सुरक्षित भंडारण करना बहुत जरूरी है। अगर फसलों का उचित ढंग से भंडारण न किया जाए, तो खपरा बीटल (घुन) कीड़े किसानों को भारी नुकसान पहुंचा सकते हैं। इस वक्त किसान गेहूं, सरसों, चना, अलसी समेत कई फसलों की कटाई कर चुके हैं। फसलों के भंडारण पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है क्योंकि फसल के खराब होने का खतरा जितना खुले खेत में होता है, उतना ही फसल का भंडारण करते समय भी होता है। गेहूं भंडारण में थोड़ी भी लापरवाही की गई तो किसानों की मेहनत बर्बाद हो सकती है। गेहूं का भंडारण करते समय कई तरह के कीट, फंगस और सीलन लगने का खतरा होता है। गेहूं भंडारण का सबसे बड़ा दुश्मन खपरा बीटल कीट होता है।

क्या है खपरा बीटल

गेहूं में सबसे ज्यादा खतरा खपरा बीटल यानी घुन लगने से होता है। यह फसल को बहुत नुकसान पहुंचाता है। अगर फसल में घुन लग जाए, तो अनाज से पाउडर निकलना शुरू हो जाता है, जो कि गेहूं को खोखला बना देता है।

-

क्या उपचार करें किसान

फसल सुरक्षा की कृषि वैज्ञानिक डा. प्रदीप कुमार का कहना है कि किसानों को गेहूं भंडारण करते समय सबसे ज्यादा सावधानी बरतनी चाहिए। बचाव के लिए किसानों को चाहिए कि जिस स्थान पर गेहूं का भंडारण करें, उस जगह को भी उपचारित करना जरूरी है। पहले गेहूं को धूप में अच्छी तरह से सुखा लें। ध्यान रहे कि गेहूं में 10 फीसद से अधिक नमी न रहे। इसके लिए मैलाथियान के एक भाग को लगभग 100 भाग पानी में मिला लें। फिर इसका अच्छी तरह छिड़काव करें। गेहूं भंडारण वाला स्थान पक्का बना होना चाहिए। गोदाम में दरारें या छेद हैं, तो उन्हें सीमेंट से बंद कर देना चाहिए। अनाज की बोरियों को सीधे जमीन पर नहीं रखें। अनाज रखने का प्लेटफार्म जमीन से कम से कम 10 से 12 इंच ऊपर होना चाहिए। इस तरह के बचाव से भंडारण सुरक्षित रह सकेगा।

chat bot
आपका साथी