जिले के विकास में मील का पत्थर साबित होगा केंद्रीय विद्यालय

बहुप्रतीक्षित केंद्रीय विद्यालय का उद्घाटन 23 सितंबर को केंद्रीय शिक्षा एवं कौशल विकास मंत्री धमेंद्र प्रधान करेंगे। इसकी तैयारियां जिला प्रशासन ने तेज कर दी है। विद्यालय के शुरू हो जाने पर क्षेत्र के बचों को सस्ती एवं सुलभ शिक्षा मिल सकेगी।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 21 Sep 2021 06:15 AM (IST) Updated:Tue, 21 Sep 2021 06:15 AM (IST)
जिले के विकास में मील का पत्थर साबित होगा केंद्रीय विद्यालय
जिले के विकास में मील का पत्थर साबित होगा केंद्रीय विद्यालय

सिद्धार्थनगर: बहुप्रतीक्षित केंद्रीय विद्यालय का उद्घाटन 23 सितंबर को केंद्रीय शिक्षा एवं कौशल विकास मंत्री धमेंद्र प्रधान करेंगे। इसकी तैयारियां जिला प्रशासन ने तेज कर दी है। विद्यालय के शुरू हो जाने पर क्षेत्र के बच्चों को सस्ती एवं सुलभ शिक्षा मिल सकेगी।

यह बातें सोमवार को सांसद जगदंबिका पाल ने कही। वह रेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि केंद्रीय शिक्षामंत्री मधुबेनिया के परिषदीय विद्यालय के बच्चों के टिफिन चेंज कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।

सांसद पाल ने कहा कि उद्घाटन के पश्चात मंत्री जिला कारागार के सामने स्थित मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। वह जिले में दो घंटे रहेंगे। कार्यक्रम समापन के बाद वह सड़क मार्ग से गोरखपुर के लिए रवाना हो जाएंगे। सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि केंद्रीय विद्यालय में बच्चों को सस्ती , संस्कारयुक्त व गुणवत्तापरक शिक्षा मिले, इसके लिए विद्यालय का निर्माण कराया गया है। यह केंद्रीय विद्यालय जनपद के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष गोविद माधव, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय अध्यक्ष शिवनाथ चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि उपेन्द्र सिंह, जिलाधिकारी दीपक मीणा,पुलिस अधीक्षक डा. यशवीर सिंह, सीडीओ पुलकित गर्ग आदि मौजूद रहे।

छात्राओं को जानकारी देकर किया जागरूक सिद्धार्थनगर : थाना क्षेत्र के परसा जमाल स्थित राजकीय इण्टर कालेज में शक्ति मिशन के तहत विद्यालय की छात्राओं को जागरूक किया गया।इस मौके पर थानाध्यक्ष भवानीगंज अंजनी कुमार राय व उप निरीक्षक विनय कुमार यादव,महिला कांस्टेबल सुमन मौर्या, प्रिया वर्मा ने कालेज में शक्ति मिशन के तहत कार्यक्रम आयोजित किया। जिसके अन्तर्गत कालेज की छात्र, छात्राओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलम्बन में मिशन शक्ति के तहत जागरूक कर नारी सुरक्षा हेतु सरकार के संचालित सेवाएं जैसे 1090 वीमेन पॉवर हेल्पलाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098 चाइल्ड लाइन, 102 स्वास्थ्य सेवा, 108 एम्बुलेंस सेवा और यातायात नियमों के संबन्ध में जानकारी दी गई । विद्यालय के प्रधानाचार्य सुजीत कुमार, गीता रानी, संगीत, बलराम प्रजापति, रोहित, हिमांशु सहित स्कूल स्टा़फ मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी