जन आशीर्वाद यात्रा को मिल रहा जनता का प्यार : पंकज चौधरी

केंद्रीय वित्‍त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि जन आशीर्वाद यात्रा को जनता का प्यार मिल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों पर देश को भरोसा है। इस यात्रा का उद्देश्य है कि सरकार और जनता के बीच सीधा संबंध स्थापित हो।

By Rahul SrivastavaEdited By: Publish:Wed, 18 Aug 2021 03:30 PM (IST) Updated:Wed, 18 Aug 2021 03:30 PM (IST)
जन आशीर्वाद यात्रा को मिल रहा जनता का प्यार : पंकज चौधरी
सिद्धार्थनगर के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में पत्रकारों से बात करते केंद्रीय वित्‍त राज्यमंत्री पंकज चौधरी। जागरण

गोरखपुर, जागरण संवाददाता : केंद्रीय वित्‍त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि जन आशीर्वाद यात्रा को जनता का प्यार मिल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों पर देश को भरोसा है। इस विश्वास को कायम रखा जाएगा। अति पिछड़े वर्ग को लाभ देने की तैयार योजना पर सरकार काम कर रही है। इस यात्रा का उद्देश्य है कि सरकार और जनता के बीच सीधा संबंध स्थापित हो। वह लखनऊ से निकले जन आशीर्वाद यात्रा का नेतृत्व करते हुए जनपद मुख्यालय पर पहुंचे। सिद्धार्थनगर के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में आयोजित पत्रकार वार्ता में सरकार की योजनाओं को बताया।

विपक्ष के हंगामे के कारण पहली बार टूटी यह प्रथा

सिद्धार्थनगर को अपना दूसरा घर बताते हुए कहा कि शासन की ओर से संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचे, इसे सुनिश्चित किया जा रहा है। राष्ट्र के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ कि मंत्रीमंडल के विस्तार के बाद शपथ लेने वाले कैबिनेट के नए सदस्यों का संसद में परिचय प्राप्त करने की प्रथा का निवर्हन नहीं किया गया। विपक्ष के हंगामे के कारण पहली बार यह प्रथा टूटी। संसद की कार्रवाई ठप करनी पड़ी। प्रधानमंत्री ने मंत्रीमंडल विस्तार में 27 पिछड़ा वर्ग और 20 अनुसूचित वर्ग के साथ 11 महिलाओं को अपनी टीम में शामिल किया है। यह समाज के लिए अच्छा संदेश है। एक सवाल के जवाब में कहा कि जातीय जनगणना को कराने का निर्णय शासन स्तर से किया जाएगा। अभी इस पर कुछ कहना जल्दबाजी होगी। एक अन्य सवाल के जवाब में कहा कि भाजपा सरकार पिछड़ा वर्ग के हित में काम कर रही है। वर्ष 1953 में काका कालेकर कमेटी का गठन हुआ था।

कमेटी ने 1955 में सौंपी थी रिपोर्ट

कमेटी ने 1955 में अपनी रिपोर्ट शासन को सौंपी थी, लेकिन तत्कालीन सरकार ने इसे लागू नहीं किया। सभी जानते हैं कि उस समय किस पार्टी की सरकार सत्ता में थी। इसके बाद मंडल आयोग का गठन हुआ। वर्ष 2018 में मोदी सरकार ने पिछड़ा वर्ग के हित में फैसला लिया। पुरानी पेंशन योजना पर सरकार विचार कर रही है। पूर्वांचल के विकास पर प्रधानमंत्री की विशेष निगाह है। पश्चिमी क्षेत्र के सापेक्ष इसकी असमानता को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। सिद्धार्थनगर आकांक्षी जिला है। इसके लिए अलग से विकास मैप बनाया गया है। सड़कों का जाल बिछाया गया है। मेडिकल कालेज जल्द ही शुरू हो जाएगा। नई रेलवे लाइन की परियोजना को भी हरी झंडी मिल गई है।

chat bot
आपका साथी