Gorakhpur weather news: सुबह कोहरे के साथ आंशिक रूप से छाए रहेंगे बादल

दो दिसंबर को सुबह हल्के कोहरे के साथ आंशिक रूप से बादल भी छाए रह सकते हैं। हवा उत्तर-पूर्व से दक्षिण-पूर्व दिशा की ओर चल सकती है। पूर्वाह्न 11.00 बजे के बाद दक्षिण-पश्चिम से उत्तर-पश्चिमी की तरफ हवा चल सकती है। इसकी गति 03-12 किमी प्रति घंटे हो सकती है।

By Navneet Prakash TripathiEdited By: Publish:Thu, 02 Dec 2021 12:43 PM (IST) Updated:Thu, 02 Dec 2021 12:43 PM (IST)
Gorakhpur weather news: सुबह कोहरे के साथ आंशिक रूप से छाए रहेंगे बादल
गोरखपुर में दो दिसंबर को सुबह आसमान में छाए बादल। जागरण

गोरखपुर, जागरण संवाददाता। दो दिसंबर को सुबह हल्के कोहरे के साथ आंशिक रूप से बादल भी छाए रह सकते हैं। हवा उत्तर-पूर्व से दक्षिण-पूर्व दिशा की ओर चल सकती है। पूर्वाह्न 11.00 बजे के बाद दक्षिण-पश्चिम से उत्तर-पश्चिमी की तरफ हवा चल सकती है। इसकी गति 03-12 किमी प्रति घंटे हो सकती है। अधिकतम तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस से नीचे रह सकता है। न्यूनतम तापमान 13.0 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। मौसम विज्ञानी इस साल बारिश अधिक होने की वजह से अपेक्षाकृृृत अधिक ठंड पडने की आशंका जता रहे हैं।

तापमान में दो डिग्री सेल्सियस आई गिरावट

मौसम विशेषज्ञ कैलाश पाण्डेय ने यह पूर्वानुमान जताते हुए कहा कि आने वाले तीन से चार दिनों में तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस गिरावट आ सकती है। इस समय दोपहर से पछुआ हवाएं चलनी शुरू हो जा रही है। इसके चलते शाम होते-होते तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। सुबह शाम अधिकांश लोग फुल जैकेट में नजर आ रहे हैं। बता दें बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

13.2 डिग्री सेल्सियस पहुंचा न्‍यूनतम तापमान

न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम आर्द्रता 92 और न्यूनतम आर्द्रता 64 प्रतिशत रही। दक्षिण-पछुआ हवाएं अधिकतम 10 किमी प्रति घंटे के रफ्तार से चली। बता दें पिछले कुछ दिनों से जिले में ठंड बढ़ी है। सप्ताह भर बाद कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार हैं। मौसम विशेषज्ञ के मुताबिक इस ठंड अधिक समय तक रहेगी।

औसत से दो डिग्री सेल्सियस कम रहेगा दिसंबर का तापमान

इस ठंड के सीजन में बीते वर्षों की अपेक्षा कोहरा व कोल्ड डे भी अधिक पड़ेंगे। दिसंबर माह अपने औसत से एक-दो डिग्री सेल्सियस ठंडा रह सकता है। दिसंबर माह का औसत अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस है और औसत न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस है। अर्थात दिसंबर माह का पहला दिन अपने औसत से 1.8 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान अपने औसत से करीब तीन डिग्री सेल्सियस गर्म रहा।

chat bot
आपका साथी