Gorakhpur Weather News: आंशिक रूप से छाए रहेंगे बादल, हो सकती है हल्की बारिश

मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि शनिवार को आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। दिन में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। कुछ स्थानों पर हल्की बारिश भी हो सकती है।

By Rahul SrivastavaEdited By: Publish:Sat, 11 Sep 2021 10:28 AM (IST) Updated:Sat, 11 Sep 2021 10:29 AM (IST)
Gorakhpur Weather News: आंशिक रूप से छाए रहेंगे बादल, हो सकती है हल्की बारिश
सुबह से ही आसमान में छाए रहे बादल। जागरण

गोरखपुर, जागरण संवाददाता : मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि शनिवार को आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। दिन में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। कुछ स्थानों पर हल्की बारिश भी हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक बारिश का यह सिलसिला रविवार तक जारी रह सकता है। बारिश में तापमान में करीब एक से दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है।

छत्तीसगए़ के ऊपर बना हुआ है निम्न वायुदाब का क्षेत्र

मौसम विभाग के मुताबिक छत्तीसगढ़ के ऊपर निम्न वायुदाब का क्षेत्र बना हुआ है। यह मध्य प्रदेश के ऊपरी हिस्से की तरफ बढ़ रहा है। इसके चलते जिले में आंशिक रूप से बादल छाए रहे। हालांकि बारिश नहीं हुई। इसके चलते लोगों ने भारी उमस महसूस की। माैसम विभाग ने हल्की बारिश का आसार जताया है। रविवार को भी यही स्थिति रह सकती है। गोरखपुर सहित इर्द-गिर्द जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। सिद्धार्थनगर व महजरागंज सहित पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों मेें अतिवृष्टि भी हो सकती है। दिन का अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सिस तो न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस रहा।

आज का तापमान रह सकता है 34 से 26 डिग्री सेल्सियस के करीब

मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। न्यूनतम तापमान औसत से दो डिग्री सेल्सियस अधिक रहा, इसके चलते लोगों को रात में भी दिन की गर्मी सा अहसास हुआ। रात गर्म होने की वजह मौसम विशेषज्ञ हीट इंडेक्स का बढ़ना बता रहे हैं। धूप व नमी की जुगलबंदी के चलते लोगों को अधिक गर्मी महसूस हो रही है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि दिन का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान करीब 26 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। हालांकि शनिवार व रविवार को हल्की बारिश के चलते अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है।

chat bot
आपका साथी