दूसरी डोज लगवाने के लिए कंट्रोल रूम से आमंत्रण

जिले में तकरीबन चार हजार ऐसे लोग हैं जिन्हें कोविड वैक्सीन की दूसरी डोज समय से नहीं लग सकी है। ऐसे लोगों को कंट्रोल रूम से आमंत्रण दिया जा रहा है कि वह अपनी नजदीकी केंद्र पर पहुंच कर दूसरी डोज लगवा लें जिससे जिन्दगी सुरक्षित हो जाए।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 11 May 2021 07:00 AM (IST) Updated:Tue, 11 May 2021 07:00 AM (IST)
दूसरी डोज लगवाने के लिए कंट्रोल रूम से आमंत्रण
दूसरी डोज लगवाने के लिए कंट्रोल रूम से आमंत्रण

सिद्धार्थनगर: जिले में तकरीबन चार हजार ऐसे लोग हैं, जिन्हें कोविड वैक्सीन की दूसरी डोज समय से नहीं लग सकी है। ऐसे लोगों को कंट्रोल रूम से आमंत्रण दिया जा रहा है कि वह अपनी नजदीकी केंद्र पर पहुंच कर दूसरी डोज लगवा लें, जिससे जिन्दगी सुरक्षित हो जाए।

कंट्रोल रूप में छह दर्जन कर्मचारियों की ड्यूटी लगी है। तीन शिफ्ट में ड्यूटी लग रही है। इसमें स्वास्थ्य कर्मी, शिक्षक, विकास भवन व कलेक्ट्रेट के कर्मचारी हैं। सोमवार को चौबीस कर्मचारी ड्यूटी पर मिले। इनकी निगरानी के लिए डीडीओ शेष मणि सिंह और परियोजना निदेशक संत कुमार लगे थे। वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाने के लिए कर्मचारी टेलीफोन पर संबंधित को प्रेरित करते दिखे। महामारी रोग विशेषज्ञ समीर सिंह ने कहा कि जो लोग वैक्सीन की दूसरी डोज लगवा लेंगे पूरी तरह सुरक्षित रहेंगे। ऐसे लोगों को यदि कोरोना होता भी है तो स्वस्थ रहेंगे।

डीडीओ शेष मणि सिंह ने बताया कि उन्हें पिछले बार भी कोरोना हुआ था और इस बार भी। वैक्सीन लगवाने का असर रहा कि कोरोना वायरस अपना प्रभाव नहीं डाल सका। अब मैं बिल्कुल सुरक्षित हूं। पाजिटिव मरीजों को कंट्रोल रूप में दवाओं के बारे में भी पूछा जा रहा है। स्वास्थ्य कर्मियों ने जिले के चौदह ब्लाक में होम आइसोलेट व्यक्तियों से बात की। ऐसे 72 लोगों को स्वास्थ्य टीम से दवा मुहैया कराई गई।

पीडी संत कुमार ने बताया कि वैक्सीन लगवाने के लिए लोगों को निरंतर प्रेरित किया जा रहा है। जो भी लोग पाजिटिव हैं, कंट्रोल रूम से उनकी पूरी मदद की जा रही है। 167 हुए स्वस्थ, 100 मिले संक्रमित सिद्धार्थनगर : लखनऊ मेडिकल कालेज से सोमवार को 1246 लोगों की जांच रिपोर्ट आई। इसमें 100 लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव मिली है। 1146 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। एक दिन में 167 लोग स्वस्थ हुए। कुल पाजिटिव की संख्या 7989 हो गई है। 1493 एक्टिव केस हैं। अभी तक 6425 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। अभी तक 75 लोगों की संक्रमण से मौत हो चुकी है। विभाग ने 422703 लोगों की जांच की है। 1353 की जांच रिपोर्ट आनी शेष है।

..

इन ब्लाकों में मिले संक्रमित

ब्लाक- संक्रमितों की संख्या

बांसी- 02

बढ़नी- 02

बर्डपुर- 25

भनवापुर- 04

डुमरियागंज- 02

इटवा- 07

जोगिया- 04

खेसरहा- 01

खुनियांव- 03

लोटन- 05

मिठवल- 04

नौगढ़- 22

शोहरतगढ़- 05

उसका बाजार- 10

अन्य- 04

..

इन तारीखों में कितने मिले मरीज तिथि- संक्रमितों की संख्या

1 मई- 179

2 मई- 111

3 मई- 127

4 मई- 132

5 मई- 209

6 मई- 150

7 मई- 135

8 मई- 224

9 मई- 164

10 मई- 100

chat bot
आपका साथी