पीएम ने दिखाई थी हरी झंडी, अब जनकपुर तक जाएगी इंडो-नेपाल मैत्री बस

भारत और नेपाल के धार्मिक व पौराणिक स्थलों को जोडऩे वाली महत्वाकांक्षी जनकपुर-अयोध्या एसी बस सेवा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 11 मई 2018 को हरी झंडी दिखाई थी। अब यह बस लखनऊ से जनकपुर तक जाएगी।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Publish:Sun, 18 Nov 2018 01:27 PM (IST) Updated:Mon, 19 Nov 2018 09:39 AM (IST)
पीएम ने दिखाई थी हरी झंडी, अब जनकपुर तक जाएगी इंडो-नेपाल मैत्री बस
पीएम ने दिखाई थी हरी झंडी, अब जनकपुर तक जाएगी इंडो-नेपाल मैत्री बस

गोरखपुर, जेएनएन। इंडो-नेपाल मैत्री बस सेवा अब नेपाल के जनकपुर तक चलेगी। अब तक यह बस सेवा नेपाल बार्डर भिट्टामोड़ तक ही चल रही थी। शनिवार को अवध डिपो की यह पहली बस आलमबाग से दिन में 2:00 बजे से चलकर रात 10 बजे गोरखपुर पहुंची। फैजाबाद और गोरखपुर में बस स्टाफ और यात्रियों का जोरदार स्वागत किया गया। 11 बजे के आसपास यह बस जनकपुर के लिए रवाना हो गई।

 कुल 52 सीटों वाली यह वातानुकूलित बस रोजाना लखनऊ से जनकपुर के बीच 1384 किमी की दूरी तय करेगी। कुल 11 स्टापेज निर्धारित किए गए हैं। दोनों स्टेशनों के बीच का किराया महज 928 रुपये निर्धारित किया गया है। अवध डिपो की सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक के अनुसार बस सेवा का संशोधित समय सारिणी जारी कर दी गई है।  

ऐसे चलेगी बस

- आलमबाग से दोपहर 2:00 बजे से रवाना होकर शाम 5:30 बजे अयोध्या पहुंचेगी। आधा घंटे के ठहराव के बाद गोरखपुर से रात 9:05 बजे से चलकर कुशीनगर, पिपराकोठी, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी और भिट्टामोड़ होते हुए दूसरे दिन सुबह 6:20 बजे जनकपुर पहुंचेगी। 

- जनकपुर से यह बस दिन में 12 बजे रवाना होगी। भिट्टामोड़ से दोपहर 1:00 बजे से, सीतामढ़ी से 2:10 बजे से, मुजफ्फरपुर से 3:20 बजे से चलकर कुशीनगर के रास्ते रात 9:00 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। रात 10 बजे गोरखपुर से चलकर रात 1:00 बजे अयोध्या और दूसरे दिन सुबह 5:00 बजे आलमबाग पहुंचेगी।

जनकपुर में प्रधानमंत्री ने दिखाई थी हरी झंडी

भारत और नेपाल के धार्मिक व पौराणिक स्थलों को जोडऩे वाली महत्वाकांक्षी जनकपुर-अयोध्या एसी बस सेवा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 11 मई 2018 को हरी झंडी दिखाई थी। दोनों देश के लोगों ने इस बस सेवा को लेकर उत्साह दिखाया था। अवध डिपो ने इस बस सेवा का विस्तार लखनऊ तक कर दिया है।

chat bot
आपका साथी