Air Service: गोरखपुर से मुंबई के लिए शीघ्र शुरू होगी इंडिगो की विमान सेवा, एयरपोर्ट अथॉरिटी ने दी मंजूरी

Air Service गोरखपुर से मुंबई के लिए इंडिगो शीघ्र विमान सेवा शुरू करने जा रही है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ने इंडिगो के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Publish:Wed, 08 Jul 2020 11:05 AM (IST) Updated:Wed, 08 Jul 2020 10:16 PM (IST)
Air Service:  गोरखपुर से मुंबई के लिए शीघ्र शुरू होगी इंडिगो की विमान सेवा, एयरपोर्ट अथॉरिटी ने दी मंजूरी
Air Service: गोरखपुर से मुंबई के लिए शीघ्र शुरू होगी इंडिगो की विमान सेवा, एयरपोर्ट अथॉरिटी ने दी मंजूरी

गोरखपुर, जेएनएन। गोरखपुर से मुंबई के लिए अब इंडिगो का विमान भी उड़ान भरेगा। एयरपोर्ट अथॉरिटी ने विमानन कंपनी के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। शेड्यूल तय होने के बाद टिकटों की बुकिंग शुरू हो जाएगी। इसके अलावा 13 जुलाई से हैदराबाद की रोजाना उड़ान होगी।

एयरपोर्ट अथॉरिटी से मिली मंजूरी, जल्द जारी होगा शेड्यूल

स्पाइस जेट का 180 सीट वाला विमान गोरखपुर से मुंबई के लिए रोजाना उड़ान भरता है। विमानन कंपनी इंडिगो भी लंबे समय से मुंबई के लिए हवाई सेवा शुरू करने की कोशिश में थी लेकिन उस समय मुंबई एयरपोर्ट पर स्लाट खाली न होने से उड़ान की अनुमति नहीं मिली। लॉकडाउन के बाद इंडिगो ने दिल्ली, हैदराबाद, कोलकाता, प्रयागराज के साथ ही मुंबई के लिए उड़ान शुरू करने का प्रस्ताव तैयार किया था। एयरपोर्ट अथॉरिटी से हैदराबाद, दिल्ली, कोलकाता और प्रयागराज के लिए पहले ही अनुमति मिल गई थी। अब एयरपोर्ट अथॉरिटी ने मुंबई के लिए उड़ान शुरू करने की मंजूरी दे दी। एयरपोर्ट निदेशक अनिल द्विवेदी ने बताया कि इंडिगो के अधिकारियों ने सप्ताह में तीन दिन मुंबई के लिए उड़ान शुरू करने का प्रस्ताव दिया है। शेड्यूल तय करने की प्रक्रिया चल रही है।

तीन दिन होती है हैदराबाद की उड़ान

हैदराबाद के लिए यात्री कम मिलने की वजह से इंडिगो ने एक जुलाई से सप्ताह में तीन दिन ही उड़ान करने का निर्णय लिया था। जिसके बाद से मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को ही विमान हैदराबाद से गोरखपुर और यहां से हैदराबाद जाता है। यात्रियों की संख्या बढऩे के बाद विमान कंपनी ने रोजाना उड़ान भरने का निर्णय लिया है।

आज की फ्लाइट

दिल्ली के लिए

इंडिगो

आगमन - सुबह 9.30 बजे

प्रस्थान - सुबह 10.30 बजे

स्पाइस जेट

आगमन - दोपहर 11.30 बजे

प्रस्थान - दोपहर 12.30 बजे

एयर इंडिया

आगमन - दोपहर 2.45 बजे

प्रस्थान - दोपहर बाद 3.28 बजे

मुंबई के लिए

स्पाइस जेट

आगमन - दोपहर 01.30 बजे

प्रस्थान - दोपहर 02.30 बजे

कोलकाता

आगमन - सुबह 8.00 बजे

प्रस्थान - सुबह 11.40 बजे

प्रयागराज

प्रस्थान - सुबह 8.30 बजे

आगमन - सुबह 11.10 बजे 

chat bot
आपका साथी