कोविड टीकाकरण में भारत विश्व में,उत्तर प्रदेश देश में अग्रणी प्रदेश बना

अटल बिहारी वाजपेयी प्रेक्षागृह में मुख्यमंत्री स्वास्थ्य विभाग के प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर करने के बाद कार्यक्रम को संबांधित कर रहे थे। कहा कि इस साल का तीसरा और आखिरी यह अभियान है। संचारी रोग नियंत्रण अभियान 17 नवंबर तक और दस्तक अभियान एक नवंबर तक चलेगा। हेल्थ वर्कर गांव-गांव और घर-घर जाएंगी। हालचाल पूछने के साथ ही जेई-एईएसडेंगूचिकनगुनियाकालाजारमलेरिया और दिमागी बुखार से बचाव के बारे में जानकारी देंगे। कहा कि दिमागी बुखार के कहर को देखते हुए पहले यह अभियान गोरखपुर और बस्ती मंडल में चलाया गया। नतीजे अच्छे आए तो अभियान में पूर्वी उत्तर प्रदेश के 38 जिले शामिल किए गए। अब यह अभियान पूरे प्रदेश में चलाया जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Oct 2021 06:51 PM (IST) Updated:Tue, 19 Oct 2021 06:51 PM (IST)
कोविड टीकाकरण में भारत विश्व में,उत्तर प्रदेश देश में अग्रणी प्रदेश बना
कोविड टीकाकरण में भारत विश्व में,उत्तर प्रदेश देश में अग्रणी प्रदेश बना

बस्ती: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को वशिष्ठ की धरा बस्ती से संचारी रोग नियंत्रण और दस्तक अभियान का शुभारंभ करते हुए स्वच्छता का संदेश दिया। कहा कि इससे जापानी इंसेफ्लाइटिस, संक्रामक रोग ही नहीं कोविड को भी नियंत्रित किया जा सकता है। वर्ष 2017 में पूर्वी उत्तर प्रदेश में अभिशाप बन चुकी इंसेफ्लाइटिस को स्वास्थ्य,शिक्षा,महिला एवं बाल विकास,पंचायती राज सहित 11 विभागों के समन्वित प्रयास से जो परिणाम आया वह चौंकाने वाला रहा। कोविड प्रबंधन में उत्तर प्रदेश देश और दुनिया में माडल बनकर उभरा है। कल तक भारत सौ करोड़ वैक्सीन की डोज देने वाला विश्व में अग्रणी देश और 12 करोड़ से अधिक टीकाकरण करने वाला उत्तर प्रदेश पहला राज्य बन जाएगा।

अटल बिहारी वाजपेयी प्रेक्षागृह में मुख्यमंत्री स्वास्थ्य विभाग के प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर करने के बाद कार्यक्रम को संबांधित कर रहे थे। कहा कि इस साल का तीसरा और आखिरी यह अभियान है। संचारी रोग नियंत्रण अभियान 17 नवंबर तक और दस्तक अभियान एक नवंबर तक चलेगा। हेल्थ वर्कर गांव-गांव और घर-घर जाएंगी। हालचाल पूछने के साथ ही जेई-एईएस,डेंगू,चिकनगुनिया,कालाजार,मलेरिया और दिमागी बुखार से बचाव के बारे में जानकारी देंगे। कहा कि दिमागी बुखार के कहर को देखते हुए पहले यह अभियान गोरखपुर और बस्ती मंडल में चलाया गया। नतीजे अच्छे आए तो अभियान में पूर्वी उत्तर प्रदेश के 38 जिले शामिल किए गए। अब यह अभियान पूरे प्रदेश में चलाया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड संक्रमण का खतरा टला नहीं है। समय पूर्व तैयारी,जागरूकता और बचाव का ही नतीजा रहा तीसरी लहर का निष्प्रभावी रही। पर्व उत्साह और उमंग का होता है,लेकिन बदले हुए हालात में हमें जोश के साथ होश में रहना होगा। आने वाले कुछ दिनों में गैर प्रांतों से बड़ी संख्या में लोग आएंगे। ऐसे समय में जीवन और आजीविका को बचाए रखने के लिए सावधानी और जागरूकता जरूरी है। कोरोना काल में मां,बेटा,भाई,बहन,सगे-संबंधी खोने वाले परिवारों के प्रति सरकार संवेदना रखती है। कोरोना से मृतक प्रत्येक व्यक्ति के परिवार को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सरकार खुद को आपदा और महामारी से निपटने के लिए ऐसी तैयारी कर रही है कि जिससे जन-धन हानि कम से कम हो।

टीम वर्क और जनसहयोग से कोरोना को हराया

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना की पहली लहर को नियंत्रित करने में सफल रहे, लेकिन दूसरी लहर में मौतों के आंकड़ों ने विचलित कर दिया, लेकिन हार नहीं मानी। टीम वर्म और जनसहयोग की बदौलत दूसरी लहर को न केवल नियंत्रित किया, बल्कि तीसरी लहर को समय पूर्व तैयारी और जागरूकता से निष्प्रभावी बना दिया। असमय की अतिवृष्टि से अभी भी रोगों का खतरा बना हुआ है। 15 नवंबर तक हमें पूरी सावधानी बरतनी होगी। संचारी रोग मौसमी बीमारियां है,जो मौसम के साथ हमें प्रभावित करती हैं।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने कहा कि मौसमी बीमारियों से बचाने के लिए 11 विभाग मिलकर एक साथ एक दिशा में कार्य करते हैं। संचारी रोगों से बचाव के उपायों के साथ जिला अस्पताल तथा ग्रामीण क्षेत्र में सीएचसी और पीएचसी पर इलाज की सुविधा बढ़ायी गयी है। सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने अथक प्रयास कर कोरोना संक्रमण को नियंत्रित कर दूसरे राज्यों के सम्मुख माडल प्रस्तुत किया है।

chat bot
आपका साथी