सांसद निधि पांच करोड़, UP की इन 30 ग्राम पंचायतों को मिलेंगे 25-25 करोड़ रुपये

गोरखपुर की कई ग्राम पंचायतों के ग्राम निधि खातों मेंं 50 लाख रुपये से ज्यादा पड़े हैं। यह रुपये परफार्मेंस ग्रांट की पहली किश्त के हैं। निवर्तमान ग्राम प्रधान इस धनराशि को नहीं खर्च पाए थे। राज्य वित्त और 15वें वित्त का बजट इन ग्राम पंचायतों को अलग से मिलेगा।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Publish:Wed, 07 Apr 2021 11:13 AM (IST) Updated:Thu, 08 Apr 2021 08:31 AM (IST)
सांसद निधि पांच करोड़, UP की इन 30 ग्राम पंचायतों को मिलेंगे 25-25 करोड़ रुपये
गोरखपुर की कई ग्राम पंचायतों को दस से बीस करोड़ रुपये तक का ग्रांट मिल रहा है। - प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

गोरखपुर, जेएनएन। गोरखपुर जिले के 30 ग्राम प्रधान जीतते ही सांसद से ज्यादा विकास कार्यों का बजट पा जाएंगे। परफार्मेंस ग्रांट के मद में 37 ग्राम पंचायतों को तीन सौ करोड़ रुपये की धनराशि आवंटित हुई है। पूरे प्रदेश के सभी पंचायतों में मिले कुल बजट से ज्यादा जिले की 37 ग्राम पंचायतों को मिला है।

ग्राम निधि के खातों में पड़े हैं 50 लाख रुपये

जिले की कई ग्राम पंचायतों के ग्राम निधि खातों मेंं 50 लाख रुपये से ज्यादा पड़े हैं। यह रुपये परफार्मेंस ग्रांट की पहली किश्त के हैं। निवर्तमान ग्राम प्रधान इस धनराशि को नहीं खर्च पाए थे। राज्य वित्त और 15वें वित्त का बजट इन ग्राम पंचायतों को अलग से मिलेगा।

इनको मिली इतनी ग्रांट

जंगल रानी सुहास कुंवारी को 25.53 करोड़, खजनी का भेउसा उर्फ बनकटा 18.62 करोड़, पिपराइच का रूद्रपुर 17.63 करोड़, भौवापार 16.64 करोड़, सहजनवां का भडसार 14.23 करोड़, बड़हलगंज ब्लाक के परसिया तिवारी 7.67 करोड़, बांसगांव का किशुनपुर उर्फ बगही 4.57 करोड़, बेलघाट का कटया 4.03 करोड़, नकौडी खास 3.74 करोड़, भटहट का औरंगाबाद 3.48 करोड़, जंगल हरपुर 10.09 करोड़, ब्रह्मपुर का बेलवा 5.61 करोड़, कैंपियरगंज का चौमुखा 11.97 करोड़, चरगांवा का जंगल तिनकोनिया नंबर एक 11.76 करोड़, परमेश्वरपुर 19.72 करोड़, गोला का बनकटा 3.80 करोड़, भड़सरा 4.34 करोड़, जंगल कौडिय़ा का तुर्कवलिया 12.18 करोड़, काजीपुर 4.56 करोड़, कौड़ीराम का बासपार 3.94 करोड़, बेलीपार 6.36 करोड़ का बजट जारी हुआ है।

इन पंचायतों को मिली इतनी राशि

इसी प्रकार कौड़ीराम 5.45 करोड़, जयपालपुर 4.80 करोड़, साखडाड़ पांडेय 6.34 करोड़, खोराबार का छितौना 3.53 करोड़, पाली का मकरहठ 3.19 करोड़, मुस्तफाबाद 3.69 करोड़, नेवास 8.92 करोड़, नारंग पट्टी 3.57 करोड़, पिपरौली का जंगल दीर्घन सिंह 4.06 करोड़, सीयर 4.47 करोड़,  भीमापार 4.03 करोड़, रघुनाथपुर 8.62 करोड़, सरदारनगर का भोपा बाजार 7.80 करोड़, उरुवा का मरचा 3.01 करोड़, नारायणपुर 8.08 करोड़, सिसवा उर्फ सिउवा को 6.27 करोड़ रुपये मिले हैं।

chat bot
आपका साथी