दीपावली मेले में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के हाथों तैयार सामानों की होगी बिक्री

देवरिया शहर के चीनी मिल ग्राउंड व बरहज के बीआरडीबीडी कालेज के मैदान में दीपावली मेले का आयोजन किया जाएगा। इसकी तैयारी नगर पालिका प्रशासन ने तेज कर दी है। साथ ही दुकान व स्टाल लगाने वाले नगर पालिका का चक्कर लगाने लगे हैं।

By Navneet Prakash TripathiEdited By: Publish:Tue, 26 Oct 2021 06:23 PM (IST) Updated:Tue, 26 Oct 2021 06:23 PM (IST)
दीपावली मेले में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के हाथों तैयार सामानों की होगी बिक्री
दीपावली मेले के लिए देवरिया चीनी मिल ग्रांउड में चल रही साफ-सफाई। जागरण

गोरखपुर, जागरण संवाददाता। देवरिया शहर के चीनी मिल ग्राउंड व बरहज के बीआरडीबीडी कालेज के मैदान में दीपावली मेले का आयोजन किया जाएगा। इसकी तैयारी नगर पालिका प्रशासन ने तेज कर दी है। साथ ही दुकान व स्टाल लगाने वाले नगर पालिका का चक्कर लगाने लगे हैं। ठेला-खोमचा वालों को इसमें दुकान लगाने में प्राथमिकता दी जाएगी।

28 अक्‍टूबर से आयोजित होगा दीपावली मेला

प्रदेश सरकार ने 28 अक्टूबर से नगर पालिका क्षेत्र में दीपावली मेले का आयोजन करने का निर्देश दिया है। इस क्रम में देवरिया शहर के चीनी मिल परिसर व बरहज के बीआरडीबीडी कालेज में तैयारी तेज कर दी गई है। साफ-सफाई के साथ ही टेंट भी डालने का काम शुरू हो गया है।

मेले में होगा सांस्‍कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

खास बात यह है कि पहले तीन दिनों तक सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा। मेले में आने वाले लोग सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी लुफ्त उठाएंगे। इसके अलावा विभिन्न तरह की दुकानों भी लगाई जाएंगी। इसमें खास होगा तो स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा तैयार सामान। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा तैयार मिट्टी के दीये, गोबर के दीये, झालर, गोबर की मां लक्ष्मी व गणेश की मूर्ति भी बेची जाएगी।

इनका भी लगेगा स्टाल

विकास विभाग की योजना के साथ ही इस मेले में कोरोनारोधी टीका लगाने का भी केंद्र स्थापित किया जाएगा। इसके अलावा आयुष्मान कार्ड बनाने, बैंक काउंटर, बिजली विभाग के काउंटर, मिशन शक्ति समेत विभिन्न तरह के भी काउंटर लगाए जाएंगे।

शाम छह बजे होगा मेले का उद्घाटन

मेले का उद् घाटन देवरिया में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही शाम छह बजे 28 अक्टूबर को करेंगे। सदर सांसद डा.रमापति राम त्रिपाठी, सलेमपुर रविंद्र कुशवाहा, विधायक सदर डा.सत्य प्रकाश मणि त्रिपाठी, राज्य मंत्री जयप्रकाश निषाद, जिला पंचायत अध्यक्ष गिरीश चंद्र तिवारी, नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहेंगे। बरहज में विधायक सुरेश तिवारी मेले का उद् घाटन करेंगे।

chat bot
आपका साथी