बाइक खडी करने के विवाद में मनबढों ने मैकेनिक को चाकू घोंपा, हालत गंभीर

देवरिया जिले के पथरदेवा में मनबढ युवकों ने बाइक खडी करने के विवाद में मैकेनिक को चाकू घोंप दिया है। जिला अस्‍पताल में उसका उपचार चल रहा है। डाक्‍टरों ने उसकी हालत गंभीर बताई है। उधर रुद्रपुर में महिला की रहस्‍यय मौत हो गई है।

By Navneet Prakash TripathiEdited By: Publish:Fri, 15 Oct 2021 09:30 AM (IST) Updated:Fri, 15 Oct 2021 09:30 AM (IST)
बाइक खडी करने के विवाद में मनबढों ने मैकेनिक को चाकू घोंपा, हालत गंभीर
बाइक खडी करने के विवाद में मनबढों ने मैकेनिक को चाकू घोंपा। प्रतीकात्‍मक फोटो

गोरखपुर, जागरण संवाददाता। देवरिया जिले के पथरदेव कस्बे में मनबढ़ युवकों ने 14 अक्‍टूबर को एक बाइक मैकेनिक को चाकू घोंप कर घायल कर दिया। सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची लेकिन आरोपित फरार हो गए। घायल मैकेनिक का प्राथमिक उपचार पथरदेवा में कराने के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

शराब की दुकान के सामने बाइक खडी करने को लेकर हुआ विवाद

कस्बे का रहने वाला रामप्रवेश गुप्ता उर्फ गोलू स्थानीय कस्बे में एक एजेंसी में मैकेनिक का काम करता है। उसकी दुकान पर एक व्यक्ति की बाइक सर्विस के लिए आई थी। जिस का पैसा लेने के लिए वह दुकान पर गया था। उसने शराब की दुकान के सामने अपनी बाइक खड़ी कर दी। तभी शराब खरीदने के लिए तीन युवक आए। बाइक खड़ी करने को लेकर वे गोलू से उलझ गए। विवाद बढ़ा तो गोलू को लात-घुसों से मारना शुरू कर दिए।

मीट विक्रेता का चाकू छीनकर मैकेनिक को घोंपा

इसी बीच उनमें से एक हमलावर बगल में मीट विक्रेता का चाकू छीन का गोलू पर वार कर दिया। शोर सुनकर स्थानीय लोग जब मौके पर पहुंचे तो आरोपित फरार हो गए। तरकुलवा थाने के प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।

दुष्‍कर्म के आरोपित को भेजा जेल

बघौचघाट थाना क्षेत्र के एक गांव में बालिका के साथ दुष्कर्म करने के आरोपित को पुलिस ने गुरुवार को जेल भेज दिया दिया। 12 अक्टूबर की रात को बघौचघाट थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले मनबढ़ युवक ने अपने पड़ोस में रहने वाली एक बालिका से दुष्कर्म किया था। उसके बाद बालिका का मेडिकल परीक्षण कराया गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित महेंद्र के खिलाफ धारा 376, 504 व पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया ।

रहस्‍यमय परिस्थितियों में महिला की मौत

रुद्रपुर उपनगर के मस्जिद वार्ड में रहस्मयहालत में एक महिला की मौत हो गई। मामले में पुलिस ने महिला के पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इस मामले में परसिया बसडीला की रहने वाली मृतका की मां असीमुल निशा ने पुलिस को तहरीर देकर बेटी के पति पर हत्या का आरोप लगाया है। उपनगर के मस्जिद वार्ड में शकिला का प्रेम विवाह चार वर्ष पूर्व सोनू सिद्दीकी से हुआ था। 13 अक्‍टूबर की रात में गोरखपुर के झगहां थाना क्षेत्र के फइलहां गांव में बहन के यहां सोनू सिद्दीकी व शकिला बाइक से गए थे। बहन की शादी समारोह में शामिल होने के बाद घर चले आए। देर रात विवाद के दौरान पत्नी शकिला खातून की मौत हो गई। आनन-फानन में इलाज के लिए उसे जनपद मुख्यालय स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।

chat bot
आपका साथी