लखनऊ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने होगा गोरखपुर शहर की महिलाओं का हुनर

शहर की महिलाओं के हाथ का हुनर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देखेंगे। 26 सितंबर को लखनऊ आ रहे प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में शहर की स्वयं सहायता समूह की महिलाएं हाथ से निर्मित सामान का स्टाल लगाएंगी। प्रदेश के 15 जिलों के स्टाल लगाए जाने हैं।

By Rahul SrivastavaEdited By: Publish:Tue, 21 Sep 2021 05:33 PM (IST) Updated:Tue, 21 Sep 2021 05:33 PM (IST)
लखनऊ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने होगा गोरखपुर शहर की महिलाओं का हुनर
गोरखपुर के नगर आयुक्त अविनाश सिंह। जागरण

गोरखपुर, जागरण संवाददाता : शहर की महिलाओं के हाथ का हुनर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देखेंगे। 26 सितंबर को लखनऊ आ रहे प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में शहर की स्वयं सहायता समूह की महिलाएं हाथ से निर्मित सामान का स्टाल लगाएंगी। प्रदेश के 15 जिलों के स्टाल लगाए जाने हैं। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में इसकी तैयारी शुरू हो गई है। शहर में स्वयं सहायता समूह की महिलाएं मिट्टी से बने कृत्रिम आभूषण, प्लास्टिक से बने उत्पाद, सजावटी सामान, कढ़ाई वाले कपड़े, मेजपोश, जूट के झोले समेत अन्य सामान बनाती हैं। जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) के परियोजना अधिकारी विकास सिंह ने बताया कि शहर के 150 समूहों की महिलाओं के हाथों बनाए गए उत्पादों की हर जगह प्रशंसा होती है। लखनऊ में चार महिला स्वयं सहायता समूहों की ओर से दो स्टाल लगाने की तैयारी चल रही है।

30 को नगर निगम में लगेगा स्टाल

शहर की महिला स्वयं सहायता समूहों की ओर से 30 सितंबर को नगर निगम परिसर में उत्पादों का स्टाल लगाया जाएगा। इसकी खरीदारी के लिए नागरिकों को आमंत्रित किया जाएगा। दीपावली पर लगने वाले बाजार में भी स्टाल लगाने की तैयारी की जा रही है।

फैक्ट फाइल

- स्वयं सहायता समूह - 453

- सक्रिय स्वयं सहायता समूह - 150

महिलाओं की आय दाेगुनी करने की दिशा में नगर निगम जुटा

नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के सामने अपने हाथों का हुनर दिखाने के लिए स्वयं सहायता समूह की महिलाएं बेहद उत्साहित हैं। मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप कामकाजी महिलाओं की आय दोगुनी करने की दिशा में नगर निगम प्रशासन जुट गया है।

तीन दिवसीय नवभारत मोदी मेले का हुआ शुभारंभ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में भारतीय जनता युवा मोर्चा के महानगर कार्यकर्ताओं की ओर से लोक निर्माण संघ भवन में तीन दिवसीय नवभारत मोदी मेले की शुरुआत की गई। मेले का उद्घाटन भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष डा. धर्मेंद्र सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर डा. सिंह ने कहा कि युवा मोर्चा के साथियों का यह प्रयास शानदार और प्रेरणादायी है। मेले के माध्यम से मोदी सरकार की उपलब्धियां जनता तक पहुंचेंगी, जिसका सीधा लाभ विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिलेगा।

chat bot
आपका साथी