कुशीनगर में दबंगों के भय से दुष्कर्म पीड़िता ने छोड़ा गांव

कुशीनगर के नेबुआ नौरंगिया थाने के एक गांव का मामला पीड़िता ने घर पर चस्पा किया पोस्टर पांच बेटियों संग अकेले रहती थी महिला पंजाब में काम करते हैं पति एक साल पूर्व महिला की बेटी संग हुआ था दुष्कर्म जेल से छूटने के बाद आरोपित ने की थी मारपीट।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 07 Dec 2021 11:24 PM (IST) Updated:Tue, 07 Dec 2021 11:24 PM (IST)
कुशीनगर में दबंगों के भय से दुष्कर्म पीड़िता ने छोड़ा गांव
कुशीनगर में दबंगों के भय से दुष्कर्म पीड़िता ने छोड़ा गांव

कुशीनगर : नेबुआ-नौरंगिया थाना क्षेत्र के एक गांव में दबंगों के भय से दरवाजे पर घर बिकाऊ होने का पोस्टर लगा दुष्कर्म पीड़िता के स्वजन तीन दिन पूर्व गांव से पलायन कर गए। दुष्कर्म पीड़िता की मां पांच बेटियों संग रहती थी। पति रोजगार के सिलसिले में पंजाब रहते हैं। जमानत पर छूटे दबंग के उत्पीड़न से परिवार द्वारा यह कदम उठाए जाने की बात कही जा रही है। मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस छानबीन में जुट गई है। गांव के लोग कुछ भी बोलने से परहेज कर रहे हैं।

एक साल पूर्व महिला अपनी चार बेटियों को लेकर गांव के चौराहे पर गई थी। घर पर 14 वर्षीय बड़ी बेटी अकेली थी। गांव के ही एक दबंग ने बेटी संग दुष्कर्म किया। मां की तहरीर पर आरोपित मिथुन के खिलाफ पुलिस ने दुष्कर्म का मुकदमा पंजीकृत कर उसे जेल भेज दिया। आरोप है कि एक माह पूर्व आरोपित जमानत पर जेल से रिहा होकर घर आया। वह महिला से मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाने लगा। इन्कार करने पर साथियों संग उत्पीड़न कर रहा है। बीते 27 व 28 नवंबर को खेत में काम करते समय महिला व उनकी बेटियों को आरोपित व उसके घर के लोगों ने बुरी तरह मारापीटा। पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। बीते शनिवार को मकान पर घर बिकाऊ होने का पोस्टर लगा बच्चियों संग महिला थाना क्षेत्र के ही एक गांव में रिश्तेदार के घर चली गई। मंगलवार को यह बात आम हुई। एसपी सचिन्द्र पटेल ने बताया कि पलायन जैसी कोई बात नहीं है। महिला रिश्तेदारी में गई है। घर पर यह पोस्टर महिला या किसी अन्य ने लगाया है, जांच कराई जा रही है।

chat bot
आपका साथी