तीन मिनट में ही व्‍यापारी का खेल कर दिया खत्‍म, दो अज्ञात बदमाशों पर केस Gorakhpur News

व्यापारी वेद प्रकाश चौधरी की हत्या में शाहपुर पुलिस ने पिता की तहरीर पर दो अज्ञात बदमाशों पर हत्या का केस दर्ज कराया है। घर के पास लगे सीसी कैमरे की जांच में दो बदमाश दिख रहे हैं लेकिन फुटेज साफ नहीं है।

By Rahul SrivastavaEdited By: Publish:Mon, 12 Apr 2021 10:30 AM (IST) Updated:Mon, 12 Apr 2021 10:30 AM (IST)
तीन मिनट में ही व्‍यापारी का खेल कर दिया खत्‍म, दो अज्ञात बदमाशों पर केस Gorakhpur News
व्यापारी की हत्या के बाद जांच करती पुलिस। फाइल फोटो

गोरखपुर, जेएनएन : व्यापारी वेद प्रकाश चौधरी की हत्या में शाहपुर पुलिस ने पिता की तहरीर पर दो अज्ञात बदमाशों पर हत्या का केस दर्ज कराया है। घर के पास लगे सीसी कैमरे की जांच में दो बदमाश दिख रहे हैं, लेकिन फुटेज साफ नहीं है। व्यापारी के पिता ने अज्ञात बदमाशों पर हत्या का केस दर्ज कराया है। संदेह के आधार पर क्राइम ब्रांच ने मोहल्ले में रहने वाले एक युवक को हिरासत में लिया है। 10 दिन पहले वेद प्रकाश से उसका विवाद हुआ था। पोस्टमार्टम के बाद परिवार के लोग शव लेकर बस्ती जिले में स्थित अपने पैतृक गांव चले गए।

वेद के पिता ने दर्ज कराया मुकदमा

मूल रूप से बस्ती जिले के पैकवलिया, पिपरासाजी गांव निवासी वेद प्रकाश तीन भाई-बहनों में सबसे छोटे थे। उनके पिता कृष्ण स्वरूप चौधरी पूर्वोत्तर रेलवे में लोको पायलट हैं। शुक्रवार देर रात कृष्ण स्वरूप ने दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया। पुलिस को दी तहरीर में उन्होंने लिखा है कि शुक्रवार रात 10.30 बजे बाइक सवार दो बदमाश घर पहुंचे। उन्होंने हेलमेट व मास्क पहना था।

बालकनी से झांकते समय मार दी गोली

दरवाजा खटखटाने पर पहली मंजिल पर अपने कमरे में मौजूद बेटा वेद प्रकाश बाहर निकला। बालकनी से नीचे झांकते समय बदमाशों ने वेद प्रकाश के ऊपर ताबड़तोड़ गोली चला दी। आंख में गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। रात में फारेंसिक व क्राइम ब्रांच की टीम के साथ पहुंचे एसएसपी ने छानबीन की, जिसमें वेद प्रकाश के पड़ोसी के घर लगा सीसी कैमरा खराब मिला। घर से 100 मीटर की दूरी पर एक मकान में लगे सीसी कैमरे की फुटेज मिला। अंधेरा होने की वजह से बदमाशों का चेहरा साफ नहीं दिख रहा है। एसएसपी दिनेश कुमार पी ने बताया कि घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच चल रही है। पुलिस की चार टीम काम कर रही है। जल्द ही गुत्थी सुलझा ली जाएगी।

chat bot
आपका साथी