महुली थाने पर पहुंचकर आइजी ने दिए निर्देश

आइजी दिन में लगभग एक बजे एकाएक पुलिस महानिरीक्षक (आइजी) मौके पर पहुंच गए।ीरनगर महुली थाने पर शनिवार को समाधान दिवस चल रहा था। दिन में लगभग एक बजे एकाएक

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Sep 2020 06:49 AM (IST) Updated:Sun, 20 Sep 2020 06:49 AM (IST)
महुली थाने पर पहुंचकर आइजी ने दिए निर्देश
महुली थाने पर पहुंचकर आइजी ने दिए निर्देश

संत कबीरनगर, जेएनएन : महुली थाने पर शनिवार को समाधान दिवस चल रहा था। दिन में लगभग एक बजे एकाएक पुलिस महानिरीक्षक (आइजी) मौके पर पहुंच गए। उन्हें वहां देख मौजूद अधिकारी और कर्मचारी सकते में आ गए। उन्होंने फरियादियों को राहत दिलाने के लिए त्वरित प्रयास करने का निर्देश देने के साथ ही थाना परिसर का निरीक्षण भी किया।

आइजी अनिल कुमार राय ने महुली थाने पर पहुंचने के बाद कुछ देर समाधान दिवस में भी सुनवाई की। इसके बाद अधिकारियों से सुनवाई जारी रखने की बात कहकर वह थाना कार्यालय के अभिलेखों व साफ-सफाई की व्यवस्था की पड़ताल की। महिला अपराधों की पत्रावली, बीट पुलिस की रिपोर्ट के अभिलेखीकरण, पाबंदी की कार्रवाई, असलहों के रखाव को देखने के बाद उन्होंने कहा कि मामलों की गंभीरता को समझकर पुलिस को कार्रवाई करनी चाहिए। अपराधियों के खिलाफ उन्होंने अभियान चलाने को कहा। पैमाइश के दौरान राजस्वकर्मियों को उन्होंने पुलिस बल के साथ जाने को कहा। इस दौरान एसडीएम नवीन कुमार श्रीवास्तव, सीओ अंबरीश भदौरिया, थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह समेत अनेक लोग मौजूद रहे। समस्याओं के निस्तारण में लापरवाही पर नपेंगे जिम्मेदार : डीएम

संत कबीरनगर : शासन के निर्देश पर कोरोना काल में शुरू हुआ थाना समाधान दिवस का जायजा लेने जिलाधिकारी दिव्या मित्तल पुलिस अधीक्षक ब्रजेश सिंह के साथ मेंहदावल और बेलहर थाने पर पहुंचीं। डीएम ने कहा कि समस्याओं के निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जाएगी।

सबसे पहले डीएम और एसपी सुबह 11 बजे मेंहदावल थाने पर पहुंचे। यहां लोगों की समस्याओं को सुनने के बाद उसके निस्तारण का निर्देश दिया। डीएम ने कहा कि थाना समाधान दिवस शासन की प्राथमिकता में शामिल है। यहां पर आने वाली समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण निदान किया जाय। समस्याओं के निस्तारण की समीक्षा की जाएगी। लापरवाही मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एसपी ने समाधान रजिस्टर में गड़बड़ी मिलने पर सुधार का निर्देश दिया तथा महिला उत्पीड़न व भूमि विवाद से संबंधित मामलों को जल्द से जल्द निपटाने का निर्देश दिया। दोपहर करीब 12 बजे दोनों अधिकारी बेलहर थाने पर भी पहुंचे तथा थानेदार प्रदीप सिंह को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। धर्मसिंहवा थाने पर एसडीएम अजय कुमार त्रिपाठी थानेदार धर्मेंद्र कुमार त्रिपाठी के साथ पीड़ितों की समस्याओं को सुना। समस्याओं के निस्तारण में लापरवाही पर नपेंगे जिम्मेदार : डीएम

-थाना समाधान दिवस पर मेंहदावल और बेहलर थाने पर पहुंची

संत कबीरनगर : शासन के निर्देश पर कोरोना काल में शुरू हुआ थाना समाधान दिवस का जायजा लेने जिलाधिकारी दिव्या मित्तल पुलिस अधीक्षक ब्रजेश सिंह के साथ मेंहदावल और बेलहर थाने पर पहुंचीं। डीएम ने कहा कि समस्याओं के निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जाएगी।

सबसे पहले डीएम और एसपी सुबह 11 बजे मेंहदावल थाने पर पहुंचे। यहां लोगों की समस्याओं को सुनने के बाद उसके निस्तारण का निर्देश दिया। डीएम ने कहा कि थाना समाधान दिवस शासन की प्राथमिकता में शामिल है। यहां पर आने वाली समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण निदान किया जाय। समस्याओं के निस्तारण की समीक्षा की जाएगी। लापरवाही मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एसपी ने समाधान रजिस्टर में गड़बड़ी मिलने पर सुधार का निर्देश दिया तथा महिला उत्पीड़न व भूमि विवाद से संबंधित मामलों को जल्द से जल्द निपटाने का निर्देश दिया। दोपहर करीब 12 बजे दोनों अधिकारी बेलहर थाने पर भी पहुंचे तथा थानेदार प्रदीप सिंह को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। धर्मसिंहवा थाने पर एसडीएम अजय कुमार त्रिपाठी थानेदार धर्मेंद्र कुमार त्रिपाठी के साथ पीड़ितों की समस्याओं को सुना।

chat bot
आपका साथी