गोरखपुर के ग्राम पंचायतों के खाते में सौ करोड़, ग्राम प्रधान अब करेंगे खर्च Gorakhpur News

शासन ने छह जून को पंचायतीराज विभाग को निर्देश दिया था कि नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों के डोंगल सक्रिय किए जाएं। इसके बाद से पूरा विभाग इस काम में जुट गया। विभाग ग्राम प्रधान ग्राम पंचायत और अन्य जानकारियों को इकट्ठा कर तेजी से डोंगल सक्रिय कर रहा है।

By Satish Chand ShuklaEdited By: Publish:Wed, 09 Jun 2021 12:45 PM (IST) Updated:Wed, 09 Jun 2021 03:46 PM (IST)
गोरखपुर के ग्राम पंचायतों के खाते में सौ करोड़, ग्राम प्रधान अब करेंगे खर्च Gorakhpur News
ग्राम पंचायतों में पैसा के संबंध में प्रतीकात्‍मक फाइल फोटो, जेएनएन।

गोरखपुर, जेएनएन। जिले के 1294 ग्राम पंचायतों के खाते में पड़े सौ करोड़ रुपये विकास कार्यों पर खर्च करने का रास्ता साफ हो गया है। पंचायती राज विभाग ने ग्राम प्रधानों का डोंगल सक्रिय करना शुरू कर दिया है। तीन दिनों में 221 ग्राम प्रधानों का डोंगल सक्रिय किया जा चुका है। डोंगल के माध्यम से ही विकास कार्यों के लिए ग्राम प्रधान धनराशि ले सकते हैं। जिले में 861 ग्राम पंचायतों का ही गठन हो सका है। इनमें भी नवनिर्वाचित दो ग्राम प्रधानों की मौत हो चुकी है।

शासन ने छह जून को पंचायतीराज विभाग को निर्देश दिया था कि नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों के डोंगल सक्रिय किए जाएं। इसके बाद से पूरा विभाग इस काम में जुट गया। विभाग ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत और अन्य जानकारियों को इकट्ठा कर तेजी से डोंगल सक्रिय कर रहा है। ताकि पैसा निकाल कर विकास कार्यों पर ग्राम पंचायतों की तरफ खर्च किया जा सके। डोंगल सक्रिय करने में पूरा महकमा लगा हुआ है। किस ग्राम पंचायत में कितनी राशि जाएगी, यह पहले से ही निर्धारित है। प्राथमिकताओं के आधार पर ग्राम पंचायतों में काम किया जाएगा। इसके लिए प्रधानों ने भी योजना बना ली है। प्रधानों को अपने गांव में किस काम को किया जाना है, उन्‍होंने पहले से ही तय कर रखा है।

निष्क्रिय किए गए थे डोंगल

शासन के निर्देश पर निवर्तमान ग्राम प्रधानों का कार्यकाल खत्म होते ही डोंगल निष्क्रिय कर दिए गए थे। इसे लेकर काफी अफरातफरी भी मची थी।

कई ग्राम प्रधानों के पास पैन नहीं

जिले के कई ग्राम प्रधानों ने अब तक पैन कार्ड नहीं बनवाया है। डोंगल सक्रिय करने के लिए पैन नंबर का होना अनिवार्य है। ऐसे ग्राम प्रधानों का पैन कार्ड बनवाया जा रहा है। जिला पंचायत राज अधिकारी हिमांशु शेखर ठाकुर ने कहा कि ग्राम प्रधानों का डोंगल तेजी से सक्रिया किया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी