सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी हिंदू महासभा: रविद्र द्विवेदी

अखिल भारत हिदू महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष रविद्र द्विवेदी ने कहा कि महासभा हिदू राष्ट्र निर्माण के साथ हिन्दू समाज से जाति-पाति खत्म करने का काम कर रही है। समाज को एक जुट करने में महासभा कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगी।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Jul 2021 06:15 AM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 06:15 AM (IST)
सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी हिंदू महासभा: रविद्र द्विवेदी
सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी हिंदू महासभा: रविद्र द्विवेदी

सिद्धार्थनगर: अखिल भारत हिदू महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष रविद्र द्विवेदी ने कहा कि महासभा हिदू राष्ट्र निर्माण के साथ हिन्दू समाज से जाति-पाति खत्म करने का काम कर रही है। समाज को एक जुट करने में महासभा कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगी। विधान सभा की सभी सीटों पर महासभा चुनाव लड़ाएगी। जिसमें योग्य और निर्विवाद ऐसे लोगों को टिकट दिया जाएगा, जो हिन्दू समाज और देश हित के लिए कार्य कर रहे हैं।

राष्ट्रीय अध्यक्ष गौहनिया चौराहे पर आयोजित संगोष्ठी को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हिदू को एकजुट करने के नाम पर अब तक सिर्फ सियासत हुई है। धरातल पर कोई काम नहीं हुए। राजनीति की स्वच्छता के लिए महासभा आंदोलन छेड़ रही है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पार्टी कार्यालय का भी शुभारंभ किया और कहा कि प्रदेश के सभी जिलों में हिन्दू महासभा के कार्यालय स्थापित किए जाएंगे। कहा कि देश के सभी दल तुष्टीकरण की नीति पर चल रहे हैं। इससे हिदू समाज की अनदेखी हो रही है। महासभा के प्रदेश अध्यक्ष ऋषि त्रिवेदी ने कहा कि हिन्दू एक संस्कृति व परंपरा है। इसकी रक्षा करने प्रत्येक हिदू का धर्म है। भाजपा से उम्मीद थी, लेकिन वह भी भटकाव में आ गई। महासभा को मजबूत बनाने के लिए हर प्रदेश में सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष ने प्रेसवार्ता में भी यही बात दोहराई।

कार्यक्रम के आयोजक प्रदेश प्रवक्ता दिवाकर विक्रम सिंह उर्फ सोनू सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार पूरे देश में जाति-पाति की राजनीति कर रही है। हिन्दू समाज को जातियों में बांट कर आपस में लड़ाने का काम किया जा रहा है। हिदू महासभा तुष्टिकरण राजनीति का विरोध करती हैं। जब सभी हिन्दू एक होंगे तभी हिन्दू राष्ट्र का निर्माण होगा। आगामी विधानसभा चुनाव में हिन्दू महासभा प्रदेश के 425 सीटों पर अपना प्रत्याशी उतारेगी। भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाने का आगाज उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव से होगा। कार्यक्रम को प्रदेश उपाध्यक्ष डा. मुकेश अग्रवाल, प्रदेश महामंत्री सिद्धार्थ दुबे, प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा बबिता यादव, प्रदेश महामंत्री महिला मोर्चा आरती यादव, प्रदेश मंत्री अश्वनी गुप्ता ने भी संबोधित किया। इस दौरान सूरज त्रिपाठी, रामदेव कनौजिया, श्रीकांत पांडेय, नीरज शुक्ला, महेश पाण्डेय, रत्नेश सिंह, गिरजेश, योगेन्द्र पाल आदि मौजूद रहे। गुरु ज्ञान का कारक है, ज्ञान की कल्पना नहीं संभव सिद्धार्थनगर : सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में शुक्रवार को महर्षि वेदव्यास जयंती का आयोजन हुआ। वक्ताओं ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक व चंद्रशेखर आजाद के व्यक्तित्व पर भी गोष्ठी हुई।

प्रधानाचार्य राकेश मणि त्रिपाठी ने कहा धार्मिक शास्त्रों में गुरु को भगवान से भी श्रेष्ठ माना गया है। गुरु ही भगवान तक पहुंचने का मार्ग बताते हैं। गुरु ज्ञान का कारक है जिसके बिना ज्ञान की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। आषाढ़ माह की पूर्णिमा को गुरु पूर्णिमा के रूप में मनाया जाता है। इसी दिन ही महर्षि वेदव्यास का जन्म हुआ था। वह संस्कृत के महान ज्ञाता थे। उनके द्वारा सभी 18 पुराणों की रचना की गई। उन्हें आदि गुरु भी कहा जाता है। गुरु के प्रति श्रद्धा व्यक्त करने का दिन है। कार्यक्रम संयोजक सुभाष चंद्र सिंह, गोविद सिंह आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी