महराजगंज में राज्यपाल ने महराज ब्रांड उत्पाद देख जताई खुशी, समूहों 40 प्रोडेक्टों की लगाई गई प्रदर्शनी

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन योजना के तहत स्वयं सहायता समूहों के तैयार उत्पादों की कलेक्ट्रेट में लगाई गई प्रदर्शनी में उत्पादों को देख राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने खुशी जताई। प्रदर्शनी में महराज ब्रांड से करीब 40 प्रोडेक्ट मौजूद रहे।

By Navneet Prakash TripathiEdited By: Publish:Mon, 01 Nov 2021 07:56 PM (IST) Updated:Mon, 01 Nov 2021 08:51 PM (IST)
महराजगंज में राज्यपाल ने महराज ब्रांड उत्पाद देख जताई खुशी, समूहों 40 प्रोडेक्टों की लगाई गई प्रदर्शनी
कलेक्ट्रेट परिसर में स्टाल का निरीक्षण करतीं (मध्य में) राज्यपाल आनंदीबेन पटेल। जागरण

गोरखपुर, जागरण संवाददाता। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन योजना के तहत स्वयं सहायता समूहों के तैयार उत्पादों की कलेक्ट्रेट में लगाई गई प्रदर्शनी में उत्पादों को देख राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने खुशी जताई। प्रदर्शनी में महराज ब्रांड से करीब 40 प्रोडेक्ट मौजूद रहे।

15 स्‍टालों पर लगी थी महराज ब्रांड की प्रदर्शनी

एक नवंबर को 11.15 बजे राज्यपाल ने कलेक्ट्रेट परिसर में 15 स्टालों पर महराज ब्रांड के नाम से लगाई गई प्रदर्शनी में अगरबत्ती, मसाला, हल्दी, हर्पिक, फिनायल, झालर, दीये, वर्मी कंपोस्ट, तुलसी, गिलोय, मोरिंगा पाउडर, नमकीन, अचार, जैम, मुरब्बा सहित करीब 40 प्रोडेक्टों को देखा और सराहना की। महराज राष्ट्रीय उत्पाद संगठन द्वारा मछली पालन, कृषि, वर्मी कंपोस्ट से जुड़ी जानकारी के लिए लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

भारत सरकार से पंजीकृत है एफपीओ

यह एफपीओ भारत सरकार से पंजीकृत है। इसमें 2500 महिलाएं जुड़ी हैं। राज्यपाल ने कहा कि महराज ब्रांड एक सकारात्मक और बेहतर पहल है। इसके जरिये समूह की महिलाओं को अच्छा बाजार मिलेगा और वह आत्मनिर्भरता की और अग्रसर होंगी। उन्होंने कहा कि अन्य प्रदेश में भी इस तरह के कार्यों को करने की आवश्यकता है।

राज्‍यपाल ने उत्‍पादों की खरीदारी भी की

मुख्य विकास अधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने कहा कि राज्यपाल ने समूह की महिलाओं के उत्साहवर्धन के लिए उनके उत्पादों की खरीदारी भी की। इस मौके पर जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार, पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट साईं तेजा सिलम सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

सुरक्षा के रहे सख्‍त इंतजाम

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के एक नवंबर को जिले में हुए कार्यक्रम को लेकर पुलिस सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त रहे। पुलिस लाइन से लेकर आयोजन स्थल तक चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात की गई थी। वहीं कार्यक्रम स्थलों पर सुरक्षा कर्मियों ने तलाशी और विभाग द्वारा जारी किए गए पास दिखाने के बाद ही लोगों को जाने दिया। पुलिस लाइन में लखनऊ से आए सुरक्षा कर्मी और अधिकारी जिले के आला अधिकारियों के साथ मौजूद रहे। पुलिस लाइन में हेलीपैड पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम के चलते सुरक्षा से अधिकारियों के अलावा केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी, सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के कुलपति एचबी श्रीवास्तव, सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया को ही परिसर में प्रवेश दिया गया था।

chat bot
आपका साथी