सिद्धार्थनगर में बोली राज्‍यपाल आनंदी बेन पटेल, मोदी व योगी के प्रतिनिधि के रूप में प्रधान करें काम

राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने कहा कि बच्चे एक ताकत एक शक्ति के रूप में काम करें। आप देश के भविष्य हैं। बच्चों को सभी सुविधाएं मिलनी चाहिये। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गांवों में कई योजनाओं को लागू किया है।

By Navneet Prakash TripathiEdited By: Publish:Sat, 04 Dec 2021 03:06 PM (IST) Updated:Sat, 04 Dec 2021 06:24 PM (IST)
सिद्धार्थनगर में बोली राज्‍यपाल आनंदी बेन पटेल, मोदी व योगी के प्रतिनिधि के रूप में प्रधान करें काम
सिद्धार्थनगर जिले के हदेवा कुर्मी गांव में प्रधानों व ग्रामीणों से संवाद करतीं राज्‍यपाल आनंदी बेन पटेल। जागरण

गोरखपुर, जागरण संवाददाता। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने कहा कि बच्चे एक ताकत एक शक्ति के रूप में काम करें। आप देश के भविष्य हैं। बच्चों को सभी सुविधाएं मिलनी चाहिये। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गांवों में कई योजनाओं को लागू किया है। ग्राम प्रधान इन योजनाओं को इनके प्रतिनिधि के रूप में लेते हुए काम करें। गांव व देश का विकास होगा।

बच्‍चों के बीच बांटी किताबें

वह चार दिसंबर को सदर तहसील के महदेवा कुर्मी गांव के प्राथमिक विद्यालय परिसर में ग्रामीणों से वार्ता कर रही थीं। उन्होंने बच्चों में ज्ञानवर्धक पुस्तक वितरित किया। आंगनबाड़ी केंद्र में किट का वितरित किया। बच्चों के साथ सामाजिक कुरीतियों पर खुलकर वार्ता की। राज्यपाल ने कहा केंद्र व प्रदेश सरकार सबका विकास सबका साथ के सिद्धांत पर काम कर रही है। इससे सबका विकास-विकास होगा और जरूर होगा।

सभी के प्रयास से उठेगा शिक्षा का अस्‍तर

संविधान में 14 वर्ष के बच्चों को शिक्षा का अवसर प्रदान किया गया है। अगर इन्हें शिक्षा से वंचित किया गया तो दंड का भी प्राविधान है। सभी के प्रयास से शिक्षा का स्तर उठाया जा सकता है। जनगणना के माध्यम से शिक्षा के स्तर की जानकारी होती है। गुजरात में आजादी के 50 वर्ष बाद भी महिला का शिक्षा स्तर 50 फीसद था। सरकार में आने के बाद स्तर सुधार आया है। वहां शिक्षा मंत्री के रूप में 50 फीसद शिक्षा दर से कम गांव को चयनित किया गया। अधिकारी से लेकर जनप्रतिनिधियों को वहां जाना अनिवार्य किया गया। पांच वर्ष से ऊपर के बच्चों को शिक्षा के लिए जागरूक किया। एक वर्ष तक निगरानी की गई।अब वहां 99 फीसद बच्चे स्कूल जा रहे हैं।

महिला शिक्षा दर 90 फीसद से अधिक

महिला के शिक्षा स्तर का दर 90 फीसद से ऊपर है। यहां भी जनप्रतिनिधियों को जागरूक होना होगा। विधायक कांग्रेस या भाजपा सभी को प्रयास करना चाहिए। शिक्षा से ही देश को आगे ले जा सकते हैं। कौन बढ़ेगा करोड़पति में नौ से दस वर्ष के बच्चों का सामान्य ज्ञान देख कर आश्चर्य होता है। ज्ञान पढ़ने से आता है। दीक्षा समारोह में मुझे भेंट स्वरूप मूर्ति नहीं किताब देने के लिए कहा है। बच्चों को दी गई किताब को स्कूल के लाइब्रेरी में इन्हें रखा जाए। बच्चों को स्पीच देने की कला आनी चाहिए। इससे कला का विकास होता है।

प्रधान व आशा से लें कुपोषित बच्‍चों की जानकारी

प्रधान, आशा को कुपोषित बच्चों को जानकारी लेनी होगी। बच्चों के भोजन को नियमित जांच करनी चाहिए। टीबी मुक्त प्रदेश बनाने की पहल करनी है। इसके लिए बच्चों व अभिभावक को जागरूक करें। जनप्रतिनिधियों को विकास कार्य कराने के साथ इसमें भी सहयोग करना है। पात्र तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए सभी वर्ग को आगे आना होगा गर्भवती महिला का प्रसव अस्पताल में हो। इसके लिए कार्ययोजना तैयार की गई है। 53 सेकेंड में 80 हजार बच्चों की मौत होती है। इसे रोकना होगा।बुद्ध का मतलब शान्ति है, यहीं उनका संदेश हैं। इसे आत्मसात करें।

व्‍यथिति करती है दहेज प्रथा

दहेज प्रथा व्यथित करती है। यहां जेल में महिला बन्द है। वह दहेज हत्या में बंद हुई है। उन्होंने बहु को क्यों जला दिया, क्योंकि दहेज नहीं लाई थी। अब पछतावा होने से कोई फायदा नहीं। बहु को घर में नई बेटी मानों वह सहयोग करेगी। इसे बंद कीजिए, बाल विवाह नहीं होना चाहिए। यूपी को इससे उत्तम बनाइए। अच्छी सोच से ईश्वर का आशीर्वाद मिलता है। प्रधानमंत्री के प्रयास से विश्व में पहचान बनी है। 58000 गांवों में महिला प्रधान है। यह आंकड़ा 50 फीसद से अधिक है।

chat bot
आपका साथी