महराजगंज में बोली राज्‍यपाल आनंदी बेन पटेल, टीबी व कुपोषण से मुक्ति के लिए चलाएं अभियान

राज्‍यपाल आनंदीवेन पटेल सोमवार को महराजगंज में थी। इस दौरान उन्‍होंने जिला कारागार में कंप्‍यूटर कक्ष और सेनेटरिंग वेडिंग मशीन का उद्घाटन किया। बाद मेंं उन्‍होंने महिला बंदियों से संवाद किया तथा उनके साथ रह रहे बच्‍चों को बैग व पुस्‍तकें वितरित किया।

By Navneet Prakash TripathiEdited By: Publish:Mon, 01 Nov 2021 02:56 PM (IST) Updated:Mon, 01 Nov 2021 08:49 PM (IST)
महराजगंज में बोली राज्‍यपाल आनंदी बेन पटेल, टीबी व कुपोषण से मुक्ति के लिए चलाएं अभियान
महराजगंज कलेक्‍ट्रेट सभागार में कार्यक्रम को संबोधित करती राज्‍यपाल आनंदी बेन पटेल। जागरण

गोरखपुर, जागरण संवाददाता। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने कहा कि टीबी व कुपोषण के खिलाफ और सक्रियता के साथ अभियान चलाया जाए। ताकि जिले को क्षय रोग और कुपोषण से मुक्त किया जा सके। क्षय रोग से पीड़ित बच्चों को सिर्फ स्वास्थ्य विभाग ही नहीं बल्कि अधिकारी भी गोद लेकर उपचार कराएं। इस कार्य में स्वयं सेवी संस्‍थाओं से भी सहयोग लें।

अपात्र आयुष्‍मान कार्ड धारकों के नाम हटाने का दिया निर्देश

राज्यपाल आनंदी बेन पटेल शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में कार्यक्रम को संबोधित कर रहीं थी। उन्होंने कहा कि आयुष्मान कार्ड की सूची में से अपात्रों को चिन्हित कर नाम हटाएं और अधिक से पात्रों को इस योजना का लाभ दिलाएं। उन्होंने कलेक्ट्रेट में समूह की महिलाआें द्वारा तैयार उत्पादों की प्रदर्शनी, फर्नीचर उत्पाद, किसान उत्पादक संगठनों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। कलेक्ट्रेट में गोद लिए गए क्षयरोगियों एवं स्वयं सेवी संस्थाओं से संवाद किया। आयुष्मान भारत योजना एवं पीएम आयुष्मान भारत के पांच लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड वितरण किया। पांच समूह की महिलाओं के साथ संवाद कर चेक वितरित किया।

राज्‍यपाल को दिया गया गार्ड आफ आनर

इससे पहले राज्यपाल पुलिस लाइन में पहुंची। जहां उन्हें गार्ड आफ आनर दिया गया। इस दौरान केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री आनंदीबेन पटेल, मंडलायुक्त रविकुमार एनजी, डीआइजी, जिलाधिकारी, एसपी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। इसके बाद राज्यपाल ने जिला कारागार में कंप्यूटर कक्ष व सेनिटरी वेंडिंग मशीन एवं इंसीनरेटर का शुभारंभ किया।

महिला बंदियों के साथ रह रहे बच्‍चों को दिया बैग व पुस्‍तकें

महिला बंदियों के साथ रह रहे बच्चों में पुस्तक व बैग वितरित किया। पांच बुजुर्ग कैदियों को कंबल दिया और महिला बंदियों के साथ संवाद किया। उन्होंने कहा कि आप लोग किसी न किसी गलती के कारण यहां तक आईं है। यहां से बाहर जाने पर बदले की भावना न रखें, बल्कि अधिकारियों से अच्छी सीख और प्रेरणा मिली है। उसे सकारात्मक दिशा में लगाएं और रोजगार कर आत्मनिर्भर बनें।

जिला अस्‍पताल में एसएनसीयू के नए कक्ष का किया शुभारंभ

जिला अस्पताल में निरीक्षण के दौरान राज्यपाल ने एसएनसीयू के नये कक्ष का शुभारंभ किया और डा. विशाल चौधरी से भर्ती बच्चों के बारे में जानकारी प्राप्त की। फिर इंसेफ्लाइटिस वार्ड में भर्ती मरीजों में से तीन के स्वजन से बातचीत कर मरीजों की बीमारी और अस्पताल से मिल रही सुविधा के बारे में पूछताछ की। दोपहर 2.05 बजे से नगर के एक लान में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुईं। इस दौरान केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री, उप कुलपति सिद्धार्थनगर विश्वविद्यालय सहित विधायक आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी