किसानों पर केंद्रित हैं सरकार की योजनाएं: स्वामी प्रसाद

कुशीनगर के पिपरा जटामपुर गांव में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री सम्मान निधि से पूरी हो रही किसानों की जरूरत क्षेत्र के ढोरही कृषि फार्म पर नई चीनी मिल लगाने का प्रस्ताव दिया गया है सरकार की योजनाएं गांवों के उत्थान के लिए हैं।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 29 Sep 2021 05:00 AM (IST) Updated:Wed, 29 Sep 2021 05:00 AM (IST)
किसानों पर केंद्रित हैं सरकार की योजनाएं: स्वामी प्रसाद
किसानों पर केंद्रित हैं सरकार की योजनाएं: स्वामी प्रसाद

कुशीनगर : प्रदेश सरकार की अधिकांश योजनाएं किसानों पर केंद्रित हैं। चूंकि सभी वर्ग के लोग किसान हैं, इसलिए समान रूप से सभी को इसका लाभ भी मिल रहा है। सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास भाजपा सरकार का नारा है। इसी के आधार पर सरकार कार्य भी कर रही है।

यह बातें कैबिनेट मंत्री मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहीं। वह सोमवार की शाम पडरौना विधानसभा क्षेत्र के पिपरा जटामपुर गांव में सिपाही लाल जायसवाल के घर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि किसानों का हित सरकार की प्राथमिकता में है। प्रदेश में सरकार बनने पर कैबिनेट की पहली बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 86 लाख किसानों का कर्ज माफ किया था। सरकार की ओर से कृषि उपज के न्यूनतम समर्थन मूल्य में वृद्धि की जा रही है। केंद्र सरकार किसानों को सम्मान निधि दे रही है। पूर्ववर्ती सरकार में केवल 15 हजार करोड़ गन्ना मूल्य का भुगतान हुआ था। भाजपा सरकार ने एक लाख 42 हजार करोड़ रुपये का भुगतान कराकर कीर्तिमान स्थापित किया है। बंद पड़ी पड़रौना, कठकुइयां चीनी मिलों के चलाने के सवाल पर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार इस पर विचार कर रही है। लक्ष्मीपुर गन्ना फार्म व ढोरही कृषि फार्म की भूमि पर नई चीनी मिल स्थापित करने का प्रस्ताव दिया गया है। उन्होंने बंगालीपट्टी, लभकन, पड़री, मिश्रपट्टी, प्रधानपट्टी, पचफेड़ा, शुक्लपट्टी, भगड़ा पिपरासी, खन्हवार आदि गांवों के ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनी और समाधान का आश्वासन दिया।

समाज में परिवर्तन लाना भाजपा का मकसद: लक्ष्मण आचार्य

भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य ने कहा कि चुनाव में पार्टी की जीत का मूल आधार बूथ जीतने से जुड़ा है। यदि बूथ जीत गए तो चुनाव भी जीत जाएंगे। कोई भी पार्टी जीत के लिए बूथ जीतना अपना लक्ष्य मानती है। प्रदेश का विधानसभा चुनाव का समय निकट है। हर कार्यकर्ता अपने बूथ पर जीत सुनिश्चित करने में जुट जाएं। समाज में परिवर्तन लाना भाजपा का मकसद है।

प्रदेश उपाध्यक्ष मंगलवार को बूथ विजय अभियान के तहत क्षेत्र के मल्लूडीह बूथ पर कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सुंदर भारत बन रहा है। विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना लक्ष्य है। इससे पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष ने बूथ नंबर 391 का सत्यापन किया। बूथ प्रभारी व पन्ना प्रमुख से सभी बूथों की जानकारी ली। विस्तारक रवि प्रकाश, ओमप्रकाश जायसवाल, अंबरीश चौबे, डा. छेदी शर्मा, शैलेंद्र प्रताप सिंह, मंगेश राय आदि ने भी संबोधित किया। संचालन मंडल अध्यक्ष अनिल प्रताप राव ने किया। बूथ संयोजक धर्मेंद्र यादव, अध्यक्ष चंदन गुप्त, सर्वेश गुप्त, सुमित वर्मा, सिद्धेश्वर शाही, कृष्णा राय, नीरज मिश्र, डेविड राय, दिनेश गुप्त, पवन पांडेय, हैप्पी मिश्र, दीपक राय, सोनू राय, पप्पू गोंड आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी