सात को बंद रहेगा गोरखपुर, पीएम को सुनने जाएंगे व्यापारी

सात दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सुनने व्यापारी खाद कारखाना जाएंगे। इस कारण गोरखपुर के बाजार बंद रहेंगे। व्यापारियों ने यह निर्णय गुरुवार अपराह्न नगर निगम के सदन हाल में हुई बैठक में लिया। महापौर ने पीएम को सुनने के सात दिसंबर को गोरखपुर बंद रखने का आह्वान किया।

By Navneet Prakash TripathiEdited By: Publish:Fri, 03 Dec 2021 04:39 PM (IST) Updated:Fri, 03 Dec 2021 09:17 PM (IST)
सात को बंद रहेगा गोरखपुर, पीएम को सुनने जाएंगे व्यापारी
पार्षदो के साथ बैठक करते महापौर सीताराम जायसवाल साथ में नगर आयुक्त अविनाश सिंह । साैैै. नगर निगम

गोरखपुर, जागरण संवाददाता। सात दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सुनने व्यापारी खाद कारखाना जाएंगे। इस कारण गोरखपुर के बाजार बंद रहेंगे। व्यापारियों ने यह निर्णय गुरुवार अपराह्न नगर निगम के सदन हाल में हुई बैठक में लिया। व्यापारियों ने बाजारों में अन्य व्यापारियों व आमजन को प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की जानकारी देने और रैली में पहुंचने के लिए घर-घर पहुंचने का निर्णय लिया है।

व्‍यापारी संगठनों के साथ महापौर ने की बैठक

40 व्यापारी संगठनों के साथ हुई बैठक में महापौर ने कहा कि प्रधानमंत्री की रैली में व्यापारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। पूरे शहर को व्यापारी सजाएंगे।महापौर ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में खाद कारखाना और एम्स की स्थापना के लिए लड़ाई लड़ी गई थी। अब मुख्यमंत्री के प्रयासों से वह घड़ी आ गई है। इसके हर पल का हम सभी को साक्षी बनना है। हमें अपने बच्‍चों को बताना होगा कि किसकी वजह से इतना बड़ा काम हुआ है ताकि हमारी पीढिय़ां जाने कि गोरखपुर के विकास के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कैसे संघर्ष शुरू किया और कैसे मुकाम हासिल किया।

व्‍यापारियों को पीएम के कार्यक्रम की तैयारियों में जुटने का आह्वान

व्यापारी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष पुष्पदंत जैन ने व्यापारियों से प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों में जुट जाने को कहा। संचालन नगर निगम के उप सभापति ऋषि मोहन वर्मा ने किया। इस दौरान नगर आयुक्त अविनाश सिंह, जवाहर कसौधन, सत्य प्रकाश सिंह मुन्ना, रीतेश जायसवाल, विनय कुमार सिंह, योगेंद्र नाथ दुबे, महेश वर्मा, रमेश चंद्र गुप्ता, मदन लाल अग्रहरि, मणिनाथ गुप्ता, नरेश बजाज, बाला प्रसाद, विशाल गुप्ता, राजीव रस्तोगी, जितेंद्र सैनी, अचिन्त्य लाहिड़ी आदि मौजूद रहे।

रैली में लगेंगी गोरखपुर परिक्षेत्र से रोडवेज की 1750 बसें

प्रधानमंत्री की रैली के लिए परिवहन निगम ने भी अपनी तैयारियां तेज कर दी है। गोरखपुर परिक्षेत्र से रैली में कुल 1750 बसें लगाई जाएंगी। जिसमें गोरखपुर और राप्तीनगर डिपो से 360 बसें लगनी हैं। निगम प्रशासन बसों की व्यवस्था में युद्धस्तर पर जुट गया है।

chat bot
आपका साथी