Gorakhpur Weatherf News: गोरखपुर में सुबह हल्का कोहरा, दिन में खिली धूप- सुबह व शाम को बढ़ी ठंड

मौसम विशेषज्ञ ने कहा 15 नवंबर को दिन का औसत से ठंडा रह सकता है। दिन का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। सुबह पुरुवा हवा व पूर्वाह्न 11 बजे बाद पछुआ हवा चल सकती है।

By Navneet Prakash TripathiEdited By: Publish:Mon, 15 Nov 2021 12:35 PM (IST) Updated:Mon, 15 Nov 2021 12:35 PM (IST)
Gorakhpur Weatherf News: गोरखपुर में सुबह हल्का कोहरा, दिन में खिली धूप- सुबह व शाम को बढ़ी ठंड
गोरखपुर में सुबह हल्का कोहरा, दिन में खिली धूप। प्रतीकात्‍मक फोटो

गोरखपुर, जागरण संवाददाता। 15 नवंबर को सुबह हल्का कोहरा छाया रहा, जबकि आठ बजे से खिलखिली धूप हुई। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पाण्डेय ने पूर्वानुमान जताया है कि आने वाले दिनों में लगातार तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। नवंबर के बचे दिनों औसत से ठंडे रहेंगे। अगले कुछ दिनों में तापमान दो से तीन डिग्री सेल्सियस और कम हो सकता है।

28 डिग्री सेल्सियस रहेगा दिन का अधिकत तापमान

मौसम विशेषज्ञ ने कहा 15 नवंबर को दिन का औसत से ठंडा रह सकता है। दिन का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। सुबह पुरुवा हवा व पूर्वाह्न 11 बजे बाद पछुआ हवा चल सकती है। बता दें 14 नवंबर को सुबह का न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन का अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस रहा। आर्द्रता अधिकतम 87 प्रतिशत व न्यूनतम 60 प्रतिशत रही।

नौ किमी प्रति घंटे रफ्तार से चलेगी हवा

पछुआ हवा अधिकतम नौ किलोमीटर प्रति घंटे के रफ्तार से चली। मौसम विशेषज्ञ का मानना है इस बार ठंड की शुरुआत थोड़ा पहले से होगी। नवंबर अपने औसत से दो-तीन डिग्री सेल्सियस ठंडा रह सकता है। इसकी प्रमुख वजह है कि इस बार पश्चिमी विक्षोभ अधिक बने हैं। इसके चलते ठंड इस बार समय से पहले शुरू हो जाएगी और ठंड अधिक पड़ेगी। उन्होंने बताया कि इस बार बारिश मई से ही शुरू हो गई थी।

दिसंबर के पहले सप्‍ताह में शुरू हो जाएगी कडाके की ठंड

औसत से अधिक बारिश हुई है। इसके चलते भूमि की नमी बढ़ी है। इसके चलते इस बार अधिक ठंड रहेगी। ठंड की शुरुआत भी पहले से होगी। दिसंबर पहले ही सप्ताह कड़ाके की ठंड पड़नी शुरू हो जाएगी। आमतौर पर 15 दिसंबर के बाद से कड़ाके की ठंड पड़नी शुरू हो जाती है, लेकिन इस बार सप्ताह भर पहले से ही लोगों को अत्यधिक ठंड का आभास होगा।

chat bot
आपका साथी