Gorakhpur Weather: गोरखपुर में झमाझम बारिश ने दी गर्मी से राहत, 24 से भारी बारिश के आसार

Gorakhpur Weather गोरखपुर में मंगलवार को झमाझम बारिश हुई। मंगलवार को सुबह भारी उमस हुई लेकिन दोहपहर बाद बादलों ने आसमान डेरा डालना शुरू किया और एक बजे से बारिश शुरू हो गई। कई क्षेत्रों में अच्‍छी और कुछ जगहों पर हल्‍की बारिश हुई।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Publish:Tue, 22 Sep 2020 01:52 PM (IST) Updated:Tue, 22 Sep 2020 11:38 PM (IST)
Gorakhpur Weather:  गोरखपुर में झमाझम बारिश ने दी गर्मी से राहत, 24 से भारी बारिश के आसार
गोरखपुर में मंगलवार को जमकर बारिश हुई। फोटो- जागरण

गोरखपुर, जेएनएन। गोरखपुर में मंगलवार को झमाझम बारिश हुई। हलांकि कुछ क्षेत्रों में केवल बूंदाबादी ही हुई लेकिन कई दिनों से परेशान लोगों को इस बारिश ने राहत दी। 24 सितंबर से भारी बारिश का अनुमान है।

नीचे आया पारा

मंगलवार को सुबह भारी उमस हुई लेकिन दोहपहर बाद बादलों ने आसमान डेरा डालना शुरू किया और एक बजे से बारिश शुरू हो गई। कई क्षेत्रों में अच्‍छी और कुछ जगहों पर हल्‍की बारिश हुई। दिन का अधिकतम तापमान 34 डिग्री न्यूनतम तापमान 27 डिग्री के करीब रहने का अनुमान था लेकिन बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई है। मौसम विशेषज्ञ के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में निम्नवायु दबाव सक्रिय हुआ है। इसके चलते आगामी 24 से 26 सितंबर तक भारी वर्षा का पुनानुमान है। 

सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री व न्यूनतम 28 डिग्री रहा। इसके चलते लोग उमस से परेशान दिखे, जबकि रविवार को अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री रहा। न्यूनतम 26 डिग्री। आर्द्रता अधिकतम 90 फीसद रही। न्यूनतम 64 फीसद। इसके चलते लोग उसम से परेशान दिखे। शनिवार से रविवार के बीच तापमान में तीन डिग्री की वृद्धि हुई है। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पाण्‍डेय ने सोमवार का अधिकतम तापमान 35 डिग्री व न्‍यूनतम 27 डिग्री रहने का पूर्वानुमान जताया है। लेकिन इसके साथ जिले के उत्तरी हिस्से में कुछ स्थानों पर बादल छाए रहेंगे।

मौसम विशेषज्ञ ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में एक सक्रिय निम्न दबाव क्षेत्र बन रहा है। उत्तर दिशा में बढ़ रहा है। इससे नमी बढ़ेगी। इससे 24 से 26 सितंबर के बीच भारी बारिश की संभावना है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा द्रोणिका (मानसून ट्रफ लाइन) का पश्चिमी सिरा हिमालयी श्रेणियों पर स्थित है और पूर्वी सिरा बरेली से निकलकर सुल्तानपुर, पटरा, मालदा(बंगाल) होते हुए असम नागालैंड तक जा रही है। एक उत्तर-दक्षिण ट्रफ लाइन उत्तर पूरब उत्तर प्रदेश से निकलकर उत्तर पूरब मध्य प्रदेश तक जा रही है। इसके चलते आने वाले दिनों में भारी वर्षा होगी। 

तापमान का अंतर

दिन                     तापमान (डिग्री में)

मंगलवार                  30.6

बुधवार                    33.0

गुरुवार                    30.7

शुक्रवार                   30.4

शनिवार                  32.2

रविवार                  35.4

सोमवार                 34.8

chat bot
आपका साथी