Gorakhpur Weather: बारिश थमते ही बढ़ गया तापमान, जानें- कब मिलेगी गर्मी से राहत

Gorakhpur Weather गोरखपुर में बारिश थमते ही तापमान बढ़ गया। लोग उसम व गर्मी से परेशान रहे।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Publish:Sun, 20 Sep 2020 11:27 AM (IST) Updated:Sun, 20 Sep 2020 11:27 AM (IST)
Gorakhpur Weather: बारिश थमते ही बढ़ गया तापमान, जानें- कब मिलेगी गर्मी से राहत
Gorakhpur Weather: बारिश थमते ही बढ़ गया तापमान, जानें- कब मिलेगी गर्मी से राहत

गोरखपुर, जेएनएन। शनिवार को पूर्वी उत्तर प्रदेश के 42 जिलों में सर्वाधिक वर्षा बलिया जिले में 22.1 मिमी हुई, जबकि गोरखपुर जिले में सिर्फ एक मिलीमीटर बारिश हुई है। इसके चलते लोग उसम से परेशान दिखे। बारिश थमते ही यहां के तापमान में भी दो डिग्री वृद्धि हुई है। शनिवार का तापमान 32.6 डिग्री व न्‍यूनतम तापमान 26.7 डिग्री रहा। अधिकतम आर्द्रता 93 व न्‍यूनतम 74 फीसद रही। इसके चलते लोग उमस से परेशान देखे गए।

मौसम विशेषज्ञ कैलाश पाण्‍डेय ने रविवार का अधिकतम तापमान 33.9 डिग्री व न्‍यूनतम 27.6 डिग्री रहने का पूर्वानुमान जताया है। लेकिन इसके साथ कुछ स्‍थानों पर बादल छाए रहेंगे। हल्‍की बारिश हो सकती है। इससे लोगों को राहत मिलने के आसार हैं।

24 से 26 सितंबर भारी वर्षा के आसार

कैलाश पाण्डेय ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में एक सक्रिय निम्न दबाव क्षेत्र बन रहा है। 20 सितंबर की शाम को इसके उत्तर दिशा में बढऩे की संभावना है। इससे नमी बढ़ेगी। इससे 24 से 26 सितंबर के बीच भारी बारिश की संभावना है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा द्रोणिका(मानसून ट्रफ लाइन) का पश्चिमी सिरा हिमालयी श्रेणियों पर स्थित है और पूर्वी सिरा बरेली से निकलकर सुल्तानपुर, पटरा, मालदा(बंगाल) होते हुए असम नागालैंड तक जा रही है। एक उत्तर-दक्षिण ट्रफ लाइन उत्तर पूरब उत्तर प्रदेश से निकलकर उत्तर पूरब मध्य प्रदेश तक जा रही है। इसके चलते गोरखपुर रीजन में 25 से 50 जगहों पर गरज के साथ हल्की वर्षा हो सकती है।  

पिछले 24 घंटे में हुई बारिश- 1 मिमी

तापमान का अंतर

दिन                       तापमान (डिग्री में)

रविवार                    33.4

सोमवार                   33.0

मंगलवार                  30.6

बुधवार                    33.0

गुरुवार                    30.7

शुक्रवार                   30.4

शनिवार                   32.2

जानिए कहां कितनी हुई वर्षा (मिमी में)

गोरखपुर             1

जंगल कौडिय़ा       1.5

कैंपियरगंज           2

महराजगंज           0

देवरिया              2.5

कुशीनगर             0

बस्ती                   0

संतकबीरनगर         1

सिद्धार्थनगर           .2

chat bot
आपका साथी