Gorakhpur Weather News: औसत से ठंडा रहेंगे अगले कई दिन, 14 डिग्री तक गिरा तापमान

पिछले कई दिनों से तापमान में गिरावट देखने को मिल रहा है। 12 नवंबर को सुबह पारा लुढ़़ककर 14 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया। दिन का तापमान भी औसत से कम रहा। मौसम विशेषज्ञ ने संभावना जतायी है कि अगले कुछ दिन इसी तरह से रहेंगे।

By Navneet Prakash TripathiEdited By: Publish:Fri, 12 Nov 2021 12:37 PM (IST) Updated:Sun, 14 Nov 2021 08:36 AM (IST)
Gorakhpur Weather News: औसत से ठंडा रहेंगे अगले कई दिन, 14 डिग्री तक गिरा तापमान
औसत से ठंडा रहेंगे अगले कई दिन, 14 डिग्री तक गिरा तापमान। प्रतीकात्‍मक फोटो

गोरखपुर, जागरण संवाददाता। पिछले कई दिनों से तापमान में गिरावट देखने को मिल रहा है। 12 नवंबर को सुबह पारा लुढ़़ककर 14 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया। दिन का तापमान भी औसत से कम रहा। मौसम विशेषज्ञ ने संभावना जतायी है कि अगले कुछ दिन इसी तरह से रहेंगे।

खुश्‍क रहेगा मौसम

मौसम विशेषज्ञ कैलाश पाण्डेय ने पूर्वानुमान है कि 12 नवंबर का मौसम खुसक रहेगा। सुबह हल्का कोहरा छाया रहेगा। आर्द्रता 60 से 90 फीसद के बीच रहेगी। दिन का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। सुबह पुरुवा व दोपहर 12 बजे बाद दक्षिण पश्चिम के तरफ से चल सकती है।

14:2 डिग्री सेल्सियस रहा तापमान

बता दें 11 नवंबर को सुबह का न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन का अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस रहा। आर्द्रता अधिकतम 86 प्रतिशत व न्यूनतम 58 प्रतिशत रही। दक्षिण पश्चिम हवा अधिकतम नौ किलोमीटर प्रति घंटे के रफ्तार से चली।

पहले हो सकती है ठंड की शुरुआत

मौसम विशेषज्ञ का मानना है इस बार ठंड की शुरुआत थोड़ा पहले से हो जाएगी। नवंबर अपने औसत से दो-तीन डिग्री सेल्सियस ठंडा रहेगा। दिसंबर के पहले ही सप्ताह से कड़ाके की ठंड पड़ सकती है। इसकी प्रमुख वजह है कि इस बार पश्चिमी विक्षोभ अधिक बने हैं। इसके चलते ठंड इस बार समय से पहले शुरू हो जाएगी और ठंड अधिक पड़ेगी। उन्होंने बताया कि इस बार बारिश मई से ही शुरू हो गई थी। औसत से अधिक बारिश हुई है।

दिसंबर के पहले सप्‍ताह में पडेगी कडाके की ठंड

इसके चलते भूमि की नमी बढ़ी है। इसके चलते इस बार अधिक ठंड रहेगी। ठंड की शुरुआत भी पहले से होगी। नवंबर अपने औसत से दो से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक ठंडा रहेगा। दिसंबर पहले ही सप्ताह कड़ाके की ठंड पड़नी शुरू हो जाएगी। आमतौर पर 15 दिसंबर के बाद से कड़ाके की ठंड पड़नी शुरू हो जाती है, लेकिन इस बार सप्ताह भर पहले से ही लोगों को अत्यधिक ठंड का आभास होगा।

chat bot
आपका साथी