Gorakhpur Weather News: दिन का तापमान स्थिर, रात में एक डिग्री बढ़ गया पारा

गोरखपुर में करीब पखवारे भर से पंखा चलाकर सो रहे लोगों को पिछली दो रातों से ठंड का सामना करना पड़ रहा है। गर्मी के इस मौसम में ठंड थोड़ी अजीब सी है। रविवार का न्यूनतम तापमान 14.9 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम 36.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Publish:Mon, 05 Apr 2021 11:15 AM (IST) Updated:Mon, 05 Apr 2021 06:49 PM (IST)
Gorakhpur Weather News: दिन का तापमान स्थिर, रात में एक डिग्री बढ़ गया पारा
गोरखपुर में रात के तापमान में बढ़ोत्‍तरी हो रही है। - फाइल फोटो

गोरखपुर, जेएनएन। पिछले 24 घण्टे से दिन का तापमान स्थिर है। जबकि रात के तापमान में करीब एक डिग्री की वृध्दि हुई है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि आने वाले दिनों में गर्मी बढ़ेगी। बता दे पिछले 24 घण्टे में रात के तापमान में करीब एक डिग्री सेल्सियस की वृध्दि हुई है। बावजूद इसके यह अप्रैल के औसत से  साढ़े छह डिग्री ठंडी है, जबकि दिन करीब डेढ़ डिग्री। मौसम विशेषज्ञ का कहना है कि यह परिवर्तन वायुमंडल का ऊपरी हिस्सा ठंडा होने के कारण हुआ है। इसके साथ ही पछुआ हवाएं चलने से न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट आई है।

आज ऐसा रहेगा मौसम

शनिवार से पुरुवा हवाएं चलनी शुरू हो गई हैं। इसके चलते रात के तापमान में मामूली वृध्दि हुई है। मौसम विशेषज्ञों ने पूर्वानुमान जताया है कि सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्यिस व न्यूनतम तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

इसलिए बदला रहा है मौसम

करीब पखवारे भर से पंखा चलाकर सो रहे लोगों को पिछली दो रातों से ठंड का सामना करना पड़ रहा है। गर्मी के इस मौसम में ठंड थोड़ी अजीब सी है। रविवार का न्यूनतम तापमान 14.9 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम 36.4 डिग्री सेल्सियस रहा। बता दें अप्रैल का औसत अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस व औसत न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस है। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पाण्डेय ने बताया कि पश्चिम की तरफ ऊपरी वायुमंडल ठंडा हुआ है। हवा भी अभी तक पश्चिम की तरफ से बह रही थी। इसके चलते न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है।

अभी और बढ़ेगा रात का तापमान

उन्होंने कहा कि सोमवार से तापमान में हल्की वृध्दि देखने को मिलेगी।  पुरुवा हवाएं चलनी शुरू हो गई हैं। इससे सोमवार से लोगों को तापमान में वृद्धि देखने को मिलेगी। उन्होंने कहा कि सोमवार का अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने के आसार हैं। रात के तापमान में भी वृद्धि हो सकती है। हवा सुबह के समय उत्तर पूरब से दक्षिण पूरब की तरफ चलेगी। साढ़े दस बजे के बाद दक्षिण से दक्षिण पश्चिम की तरफ धूलभरी हवाएं चल सकती हैं।

chat bot
आपका साथी