Gorakhpur Weather News: इस वर्ष का सर्वाधिक गर्म दिन रहा मंगलवार, 37 पार हुआ पारा

बुधवार को अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस व न्‍यूनतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने के आसार हैं। बुधवार को हवा की गति 6 से 18 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है। आसमान पूरी तरह साफ रह सकता है।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Publish:Wed, 31 Mar 2021 10:57 AM (IST) Updated:Wed, 31 Mar 2021 09:20 PM (IST)
Gorakhpur Weather News: इस वर्ष का सर्वाधिक गर्म दिन रहा मंगलवार, 37 पार हुआ पारा
बीता मंगलवार इस वर्ष का सर्वाधिक गर्म दिन रहा। - जागरण

गोरखपुर, जेएनएन। बीता मंगलवार इस वर्ष का सबसे गर्म दिन रहा। तापमान 37 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा। मौसम में यह परिवर्तन पछुआ हवाओं की गति कम होने के कारण आया है।  पछुआ हवाओं की गति थमते ही तापमान में निरंतर वृद्धि जारी है। मंगलवार को दिन का अधिकतम तापमान 37.7 डिग्री सेल्सियस रहा। न्‍यूनतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के करीब रहेगा। न्‍यूनतम तापमान में भी वृद्धि होगी।

आज ऐसा रहेगा मौसम

बुधवार को अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस व न्‍यूनतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने के आसार हैं।  बुधवार को हवा की गति 6 से 18 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है। आसमान पूरी तरह साफ रह सकता है।

पछुआ हवाएं देंगी राहत

पिछले कई दिनों से पछुआ हवाएं करीब 17 किलोमीटर की रफ्तार से चल रही थीं। इसके चलते साथ के साथ धूल भी बह रही थी। इससे तापमान स्थिर था, लेकिन लोगों को उमस के चलते परेशानी हो रही थी। दो दिन से पछुआ हवाओं की अधिकतम गति 10 किलोमीटर प्रति घंटे के करीब रही। 48 घंटे में पछुआ हवाओं की गति करीब 7 किलोमीटर कम हुई है। इधर, पछुआ हवाओं की गति कम हो रही है और दूसरी तरफ तापमान में वृद्धि हो रही है। मंगलवार को दिन अधिकतम तापमान 37.7 डिग्री सेल्सियस रहा। पिछले वर्ष 30 मार्च को दिन का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रहा है। मार्च माह में दिन का अधिकतम 42 डिग्री सेल्सियस के करीब है। मार्च 2004 में दिन का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के करीब रहा। मंगलवार को गोरखपुर का अधिकतम तापमान उससे करीब चार डिग्री सेल्सियस कम रहा।

सर्वाधिक से 4 डिग्री कम है अधिकतम तापमान

गोरखपुर शहर के मार्च माह का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के करीब रहा है। मंगलवार का तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के करीब है। यह मार्च माह के सर्वाधिक तापमान से कुछ ही डिग्री कम है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। तापमान यदि 38.5 डिग्री सेल्सियस के करीब रहता है तो कई वर्षों का रिकार्ड टूटेगा।

पांच अप्रैल तक संभावित तापमान (डिग्री सेल्सियस)

तिथि       न्यूनतम  अधिकतम

31 मार्च     19       36

1 अप्रैल      18       35

2 अप्रैल      17       35

3 अप्रैल      18      36

4 अप्रैल     19       37

5 अप्रैल     16       34

chat bot
आपका साथी