Gorakhpur Weather News: रात औसत से तीन, दिन साढ़े तीन डिग्री रहा गर्म- जानें आगे कैसा रहेगा मौसम

Gorakhpurweatherforecast मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि आगामी एक सप्ताह तक आसमान पूरी तरह साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 35 से 36 डिग्री सेल्सियस तक रहने के आसार हैं। न्यूनतम तापमान में भी वृध्दि देखने को मिल रही है।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Publish:Tue, 30 Mar 2021 12:37 PM (IST) Updated:Wed, 31 Mar 2021 09:39 AM (IST)
Gorakhpur Weather News: रात औसत से तीन, दिन साढ़े तीन डिग्री रहा गर्म- जानें आगे कैसा रहेगा मौसम
होली के बाद गोरखपुर में गर्मी ने दस्‍तक दे दी है। - जागरण

गोरखपुर, जेएनएन। होली बीतने के साथ रात के तापमान करीब दो डिग्री की वृद्धि हुई है। मंगलवार का न्‍यूनतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस के करीब रहा। यह औसत से करीब तीन डिग्री सेल्सियस  अधिक है, जबकि दिन का तापमान औसत से साढ़े तीन डिग्री सेल्सियस अधिक है। सोमवार से तापमान में वृद्धि देखने को मिल रही है।

एक सप्‍ताह तक ऐसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि आगामी एक सप्ताह तक आसमान पूरी तरह साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 35 से 36 डिग्री सेल्सियस तक रहने के आसार हैं। न्यूनतम तापमान में भी वृध्दि देखने को मिल रही है। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय के अनुसार मंगलवार को दिन का अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने के आसार हैं। हवा की अधिकतम गति 6 से 13 किलोमीटर प्रति घंटे हो सकती है।

बढ़ रहा न्‍यूनतम व अधिकतम तापमान

बता दें पिछले कई दिनों से तापमान में थोड़ी नरमाहट देखने को मिल रही थी। तापमान में थोड़ी गिरावट भी आई थी। लेकिन सोमवार मौसम थोड़ा परिवर्तन देखने को मिल रहा है। न्यूनतम तापमान उछाल आया है। मंगलवार का न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि मार्च माह का औसत न्यूनतम तापमान 16.1 डिग्री सेल्सियस है। हालांकि अधिकतम तापमान में वृध्दि बरकरार है। सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान 36.3 डिग्री सेल्सियस रहा।  यह औसत से अधिक है। दिन में बिना पंखे के लोगों का बैठना मुश्किल हो रहा है। पिछले चौबीस घंटे में अधिकतम तापमान में करीब एक डिग्री सेल्सियस की की वृध्दि हुई है। इससे लोगों ने उमस महसूस किया।

पांच अप्रैल तक साफ रहेगा आसमान

मौसम विशेषज्ञों ने पूर्वानुमान जताया है कि आगामी 5 अप्रैल तक आसमान पूरी तरह साफ रहेगा। तापमान में भी वृद्धि होगी। आगामी 5 अप्रैल तक अधिकतम तापमान 35 से 36 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। न्यूनतम तापमान 18 से 21 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। वातावरण में नमी न होने से लोगों को उमस महसूस हो रही है। बता दें मार्च माह का औसत अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 16.1 डिग्री सेल्सियस है। न्यूनतम तापमान औसत से करीब साढ़े तीन डिग्री ठंडा है। सोमवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहा। आर्द्रता अधिकतम  70 फीसद व न्यूनतम 26 फीसद रही। पछुआ हवाओं की अधिकतम गति 11 किलोमीटर प्रति घण्टे रही।

आगामी दिनों का संभावित तापमान(डिग्री सेल्सियस)

तिथि       न्यूनतम  अधिकतम

31 मार्च     19       36

1 अप्रैल      18       35

2 अप्रैल      17       35

3 अप्रैल      18      36

4 अप्रैल     19       37

5 अप्रैल    16       34

मार्च माह का औसत तापमान डिग्री सेल्सियस में

औसत अधिकतम तापमान - 32.6

औसत न्यूनतम तापमान - 16.1

chat bot
आपका साथी