Gorakhpur Weather News: पछुआ हवाओं के चलते चार डिग्री गिरा अधिकतम तापमान

Gorakhpurweatherforecast गोरखपुर में पछुआ हवाओं के चलते तापमान में अचानक तेजी से गिरावट आई है। मंगलवार को दिन का अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विशेषज्ञों ने पूर्वानुमान जताया है कि बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस व न्‍यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के करीब रहेगा।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Publish:Wed, 03 Mar 2021 10:16 AM (IST) Updated:Wed, 03 Mar 2021 01:39 PM (IST)
Gorakhpur Weather News: पछुआ हवाओं के चलते चार डिग्री गिरा अधिकतम तापमान
गोरखपुर में पछुआ हवाओं के कारण तापमान में गिरावट आई है। - फाइल फोटो

गोरखपुर, जेएनएन। पछुआ हवाओं के चलते तापमान में अचानक तेजी से गिरावट आई है। मंगलवार को दिन का अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस रहा। पिछले चौबीस घंटे में दिन के अधिकतम तापमान में 3.8 डिग्री सेल्सियस गिरावट आई है। मार्च माह के औसत तापमान से मंगलवार को दिन का तापमान करीब पांच डिग्री सेल्सियस ठंडा रहा। मौसम विशेषज्ञों ने पूर्वानुमान जताया है कि बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस व न्‍यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के करीब रहेगा।

मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि आने वाले दिनों में मंगलवार को दिन का अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस व न्‍यूनतम तापमान 16.3 डिग्री सेल्सियस रहा। न्‍यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पाण्‍डेय का कहना है कि ठंड के दिनों में पछुआ हवाओं की गति 10 किलोमीटर से अधिक होने पर तापमान में गिरावट आती है। मंगलवार को पछुआ हवाएं अधिकतम 15 किलोमीटर प्रति घंटे के रफ्तार से चलीं हैं। आर्द्रता अधिकतम 72 व 40 फीसद रही।

फरवरी ने तोड़ा कई वर्षों का रिकार्ड

बीते फरवरी माह के अंतिम सप्ताह ने गर्मी में पिछले कई वर्ष रिकार्ड तोड़ दिया है। गोरखपुर में फरवरी के अंतिम सात दिनों का औसत अधिकतम तापमान 30.1 डिग्री सेल्सियस रहा है, जबकि वर्ष 2006 में फरवरी के अंतिम सप्ताह में अधिकतम तापमान का औसत 31.9 डिग्री सेल्सियस रहा है।

लुढ़का अधिकतम तापमान

इधर धूल भरी पछुआ हवाओं के चलने के कारण वातावरण पूरी तरह से शुष्क हो चला है। मंगलवार को पछुआ हवाएं अधिकतम 16 किलोमीटर प्रति घंटे के रफ्तार से चलीं। हवाएं धूल भरी रहीं। दिन का अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस रहा। पिछले चौबीस घंटे में दिन के अधिकतम तापमान में 3.8 डिग्री सेल्सियस गिरावट आई है। न्यूनतम तापमान 16.3 डिग्री सेल्सियस रहा। पिछले चौबीस घंटे में न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस गिरावट आई है। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पाण्डेय का कहना है कि हवा की गति 16 किलोमीटर से अधिक होने पर गेहूं के फसल को नुकसान होगा। अगले कुछ दिनों तक यही स्थिति रहने वाली है।

जानिए कैसा रहेगा आज का मौसम

बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने के आसार हैं। हवा धूल भरी होगी। आसमान साफ रहेगा।

chat bot
आपका साथी