Gorakhpur Weather News: पछुआ हवाओं की गति थमी तो बढ़ने लगा तापमान, - जानें आगे कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

पिछले 48 घंटे में पछुआ हवाओं की गति करीब 10 किलोमीटर प्रति घंटे कम हुई है। शुक्रवार को पछुआ हवा की अधिकतम गति 21 किलोमीटर प्रति घंटे थी जबकि रविवार को पछुआ हवाओं की अधिक‍तम गति 11 किलोमीटर प्रति घंटे रही।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Publish:Mon, 29 Mar 2021 10:08 AM (IST) Updated:Mon, 29 Mar 2021 11:57 PM (IST)
Gorakhpur Weather News: पछुआ हवाओं की गति थमी तो बढ़ने लगा तापमान, - जानें आगे कैसा रहेगा मौसम का मिजाज
गोरखपुर में गरमी पड़नी शुरू हो गई है। - फाइल फोटो

गोरखपुर, जेएनएन। पछुआ हवाओं की रफ्तार घटी तो तापमान में भी उछाल आने लगा। पिछले चौबीस घंटे में दिन का अधिकतम तापमान करीब एक डिग्री गर्म हुआ है और रात का करीब दो डिग्री। बावजूद इसके दिन औसत से करीब तीन डिग्री गर्म है, जबकि रात औसत से अभी भी ठंडी है।

मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि सोमवार अर्थात होली के दिन का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने के आसार हैं, जबकि न्‍यूनतम तापमान करीब 16.8 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। बता दें पिछले 48 घंटे में पछुआ हवाओं की गति करीब 10 किलोमीटर प्रति घंटे कम हुई है। शुक्रवार को पछुआ हवा की अधिकतम गति 21 किलोमीटर प्रति घंटे थी, जबकि रविवार को पछुआ हवाओं की अधिक‍तम गति 11 किलोमीटर प्रति घंटे रही। हवा गति थमने से तापमान में वृद्धि भी देखने को मिल रही है।

एक सप्‍ताह तक ऐसा रहेगा मौसम

मौसम विशेषज्ञ कैलाश पाण्‍डेय ने पूर्वानुमान जताया है कि आगामी एक सप्ताह तक आसमान पूरी तरह साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 35 से 37 डिग्री सेल्सियस तक रहने के आसार हैं। न्यूनतम तापमान में भी वृध्दि होगी। हवा की अधिकतम गति 5 से 11 किलोमीटर प्रति घंटे हो सकती है। तेज पछुआ हवाओं के चलने के कारण पिछले कई दिनों से तापमान में थोड़ी गिरावट दिख रही थी। हालांकि जैसे ही पछुआ हवाओं की गति कम होनी शुरू हुई तापमान बढ़ने लगा है। रविवार को न्यूनतम तापमान में की 1.2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई तो अधिकतम तापमान में 0.8 डिग्री सेल्सियस की।

35.4 डिग्री रहा रविवार का तापमान

रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस रहा तो न्‍यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहा। मार्च माह का औसत न्यूनतम तापमान 16.1 डिग्री सेल्सियस है। न्‍यूनतम तापमान में 1.2 डिग्री की वृद्धि के बावजूद यह औसत न्‍यूनतम तापमान से नीचे है, जबकि मार्च का औसत अधिकतम तामपान 32.6 डिग्री सेल्सियस है। रविवार को अधिकतम तापमान औसत से करीब तीन डिग्री गर्म रहा। 

मौसम विशेषज्ञों ने पूर्वानुमान जताया है कि आगामी एक सप्ताह तक आसमान साफ रहेगा। तापमान में भी वृद्धि होगी। आगामी 3 अप्रैल तक अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। न्यूनतम तापमान 17 से 21 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। वातावरण में नमी कम होने से लोगों को उमस महसूस हो रही है।

बता दें मार्च माह का औसत अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 16.1 डिग्री सेल्सियस है। न्यूनतम तापमान औसत से करीब साढ़े तीन डिग्री ठंडा है। रविवार को आर्द्रता अधिकतम  70 फीसद व न्यूनतम 16 फीसद रही। पछुआ हवाओं की अधिकतम गति 11 किलोमीटर प्रति घंटे रही।

chat bot
आपका साथी