Gorakhpur Weather News: गोरखपुर में कोल्‍ड डे, पछुआ हवाओं ने बढ़ाई गलन

गोरखपुर में गुरुवार को कोल्ड डे जैसी स्थिति है। हवाएं सुबह उत्तर पूरब से पूरब की चल रही हैं। दोपहर के बाद दक्षिण पश्चिम से उत्तर पश्चिम की तरफ हवाएं चलेंगी। इनकी अधिकतम गति 5 से 16 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Publish:Thu, 28 Jan 2021 09:10 AM (IST) Updated:Thu, 28 Jan 2021 09:10 AM (IST)
Gorakhpur Weather News:  गोरखपुर में कोल्‍ड डे, पछुआ हवाओं ने बढ़ाई गलन
गोरखपुर में पछुआ हवाओं ने ठंड बढ़ा दी है। - फाइल फोटो

गोरखपुर, जेएनएन। लगातार 10 किलोमीटर की रफ्तार से चल रही पछुआ हवाओं ने जिले में गलन बढ़ा दिया है। गुरुवार सुबह सड़कों पर घना कोहरा छाया हुआ है। पास की दूरी लोगों नहीं नजर आ रही है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि दिन का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम 17 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रहीं पछुआ हवाएं 

मौसम विशेषज्ञ कैलाश पाण्डेय ने कहा कि गुरुवार को कोल्ड डे जैसी स्थिति रह सकती है। हवाएं सुबह उत्तर पूरब से पूरब की चलेंगी। दोपहर के बाद दक्षिण पश्चिम से उत्तर पश्चिम की तरफ हवाएं चलेंगी। इनकी अधिकतम गति 5 से 16 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है। बुधवार को दिन में सूरज 11 बजे के बाद दिखा। धूप भी हुई, लेकिन पछुआ हवाओं के आगे वह पूरी तरह बेअसर रही। धूप में भी लोग ठंड से कांपते नजर आए। लगातार 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ हवाएं चलने के कारण लोग ठंड से ठिठुरते रहे। बुधवार को न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। अधिकतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस रहा। आद्र्रता अधिकतम 96 व न्यूनतम 69 फीसद रही। मौसम विभाग ने इसे कोल्ड डे घोषित किया है। जनवरी माह का यह आठवां कोल्ड डे है। 

इस वजह से बढ़ी ठंड

अचानक ठंडे हुए दिन की प्रमुख वजह जम्मू कश्मीर, हिमांचल व उत्तराखंड की तरफ बर्फबारी व बारिश बताई जा रही है। इसके चलते जिले में ठंड बढ़ गई है। पछुआ हवाओं के कारण लोगों को गलन से राहत नहीं मिल रही है। 

जानिए क्या है कोल्ड डे

जाड़े के मौसम में दिन का अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस से कम होने पर उसे कोल्ड डे घोषित किया जाता है। इसके अलावा तापमान सामान्य से साढ़े चार डिग्री कम होने पर भी उसे कोल्ड डे घोषित किया जा सकता है। जनवरी माह का सामान्य अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस है। सामान्य न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस है।

chat bot
आपका साथी