Gorakhpur Weather News: एक डिग्री कम होने के बावजूद औसत से अधिक रहा तापमान

गोरखपुर में तापमान में थोड़ी गिरावट भी आई है। फिर भी यह औसत से अधिक है। दिन में बिना पंखे के लोगों का बैठना मुश्किल हो रहा है। पिछले चौबीस घंटे में अधिकतम तापमान में करीब एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। फिर भी उमस बरकरार रही।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Publish:Fri, 26 Mar 2021 10:44 AM (IST) Updated:Fri, 26 Mar 2021 10:44 AM (IST)
Gorakhpur Weather News: एक डिग्री कम होने के बावजूद औसत से अधिक रहा तापमान
गोरखपुर में शुक्रवार को मौसम साफ रहा। - जागरण

गोरखपुर, जेएनएन। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि होली तक तक आसमान पूरी तरह साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक रहने के आसार हैं। न्यूनतम तापमान में भी वृध्दि होगी। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने पूर्वानुमान जताया है कि शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने के आसार हैं। हवा की अधिकतम गति 6 से 23 किलोमीटर प्रति घंटे हो सकती है।

औसत से करीब चार डिग्री गर्म रहा न्यूनतम तापमान

बता दें पिछले दो दिनों से तापमान में थोड़ी नरमाहट दिख रही है। तापमान में थोड़ी गिरावट भी आई है। फिर भी यह औसत से अधिक है। दिन में बिना पंखे के लोगों का बैठना मुश्किल हो रहा है। पिछले चौबीस घंटे में अधिकतम तापमान में करीब एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। फिर भी उमस बरकरार रही। मौसम विशेषज्ञों ने पूर्वानुमान जताया है कि होली तक आसमान साफ रहेगा। तापमान में भी वृद्धि होगी। आगामी 29 मार्च तक अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। न्यूनतम तापमान 18 से 21 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। वातावरण शुष्क होने से लोगों को उमस महसूस हो रही है।

होली तक आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगा तापमान

बता दें मार्च माह का औसत अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 16.1 डिग्री सेल्सियस है। न्यूनतम तापमान औसत से करीब चार डिग्री गर्म है। गुरुवार का न्यूनतम तापमान 20.3 डिग्री सेल्सियस रहा। आर्द्रता अधिकतम  72 फीसद व न्यूनतम 21 फीसद रही। पछुआ हवाओं की अधिकतम गति 21 किलोमीटर प्रति घण्टे रही।

आगामी दिनों का संभावित तापमान (डिग्री सेल्सियस)

तिथि       न्यूनतम  अधिकतम

27 मार्च     17       35

28 मार्च     18       36

29 मार्च     19       37

30 मार्च     20       37

31 मार्च     21       38

1 अप्रैल    21       38

मार्च माह का औसत तापमान डिग्री सेल्सियस में

औसत अधिकतम तापमान - 32.6

औसत न्यूनतम तापमान - 16.1

chat bot
आपका साथी