Gorakhpur Weather News: चौबीस घंटे में चार डिग्री सेल्सियस बढ़ा अधिकतम तापमान

गोरखपुर में रविवार को दिन में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है जबकि न्‍यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने के आसार हैं। सुबह हवा उत्‍तर पूरब से दक्षिण पूरब की तरफ चल सकती है। अपराह्न तीन बजे के बाद पछुआ हवा चल सकती है।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Publish:Sun, 25 Apr 2021 10:59 AM (IST) Updated:Sun, 25 Apr 2021 10:59 AM (IST)
Gorakhpur Weather News: चौबीस घंटे में चार डिग्री सेल्सियस बढ़ा अधिकतम तापमान
गोरखपुर में लगातार गर्मी बढ़ रही है। - फाइल फोटो

गोरखपुर, जेएनएन। पुरुवा हवा चलते ही तापमान बढ़ने लगा है। पिछले चौबीस घंटे में अधिकतम तापमान में करीब चार डिग्री सेल्सियस व न्‍यूनतम तापमान डेढ़ डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है। मौसम विशेषज्ञ ने पूर्वानुमान जताया है कि रविवार को दिन में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है, जबकि न्‍यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने के आसार हैं। सुबह हवा उत्‍तर पूरब से दक्षिण पूरब की तरफ चल सकती है। अपराह्न तीन बजे के बाद पछुआ हवा चल सकती है। 

पुरुवा हवाओं ने बढ़ाया पारा

शनिवार को पछुआ हवा चलने से गर्मी में अचानक वृद्धि हुई है। शनिवार दिन का अधिकतम तापमान 40.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है, जबकि न्‍यूनतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस रहा। पुरुवा हवा की अधिकतम गति 12 किलोमीटर प्रति घंटे रही। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है रविवार के बाद से आसमान पूरी तरह साफ रहेगा। तापमान में भी वृद्धि होगी। सप्‍ताह भर बाद दिन का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहेगा। न्यूनतम तापमान में भी वृद्धि हो सकती है।

चौबीस घंटे में 17 माइक्रो ग्राम प्रति घनमीटर घट गई एक्‍युआई

मौसम विशेषज्ञ कैलाश पाण्‍डेय का कहना है कि पिछले 24 घंटे में शहर का एयर क्‍वालिटी इंडेक्‍स में करीब 17 माइक्रो ग्राम प्रति घन मीटर बढ़ा है। शनिवार सुबह 11 बजे शहर का एक्‍यूआई 143 ग्राम प्रति घन मीटर दर्ज हुआ है। मौसम विशेषज्ञ ने कहा कि जिस तरह से एक्‍युआई लेवल बढ़ रहा है। लोगों को अधिक जागरूक होने की जरूरत है। लोग छोटी-छोटी बातों का ध्‍यान रखेंगे तो एक्‍युआई 100 माइक्रो ग्राम प्रति घन मीटर के करीब भी आ सकती है।

chat bot
आपका साथी