Gorakhpur Weather News: यू टर्न ले सकता है मौसम, गर्मी से मिलेगी राहत

Gorakhpurweatherforecast गोरखपुर में मंगलवार को तापमान में भी गिरावट आ सकती है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान करीब 36 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Publish:Tue, 23 Mar 2021 09:16 AM (IST) Updated:Tue, 23 Mar 2021 09:16 AM (IST)
Gorakhpur Weather News: यू टर्न ले सकता है मौसम, गर्मी से मिलेगी राहत
गोरखपुर में मंगलवार को आंशिक रूप से बदली छाई रही। - जागरण

गोरखपुर, जेएनएन। मंगलवार को दोपहर बाद आंशिक रूप से बादल छाये रह सकते हैं। इससे तापमान में भी थोड़ी गिरावट आ सकती है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान करीब 36 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है।

ऐसा रहेगा आज का मौसम

मौसम विशेषज्ञ कैलाश पाण्डेय ने पूर्वानुमान जताया है कि मंगलवार को दिन का अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 18.3 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। हवा दक्षिण से उत्तर पश्चिम की तरफ चल सकती है। हवा की अधिकतम गति 6 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे हो सकती है। बता दें सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा दक्षिण पश्चिम की तरफ चली। इसकी अधिकतम गति 15 किलोमीटर प्रति घंटे रही। आद्र्रता अधिकतम 70 व न्यूनतम 31 फीसद रही।

सोमवार रहा इस वर्ष का सबसे गर्म दिन 

सोमवार इस वर्ष का सबसे गर्म दिन रहा। दिन का अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस रहा। पिछले चौबीस घंटे में अधिकतम तापमान में 1.4 डिग्री सेल्सियस वृद्धि हुई है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि आने वाले दिनों में तापमान वृद्धि के आसार हैं। बता दें मार्च माह का औसत अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस व औसत न्यूनतम तापमान 16.1 डिग्री सेल्सियस है। सोमवार का अधिकतम तापमान औसत से 3.2 डिग्री गर्म रहा। न्यूनतम तापमान औसत न्यूनतम तापमान से 1.1 डिग्री सेल्सियस गर्म रहा। 

152 पर पहुंची एक्युआई 

सोमवार सुबह 11 बजे शहर का वायु शुद्धता सूचकांक 152 माइक्रो ग्राम प्रति घन मीटर रहा। मौसम व पर्यावरण विशेषज्ञ कैलाश पाण्डेय का कहना है कि 100 माइक्रो ग्राम प्रति घन मीटर तक की एक्युआई फेफड़ों के लिए शुद्ध मानी जाती है। लोग पर्यावरण के प्रति थोड़ी जागरूकता अपनाएं तो एक्युआई 152 से कम हो सकती है।

chat bot
आपका साथी