Gorakhpur Weather News: हल्‍की गर्मी की आहट लेकिन बदल सकता है मौसम का मिजाज, जानें- आज कैसा रहेगा मौसम का हाल

सप्ताह भर चटख धूप के चलते दिन का न्यूनतम व अधिकतम तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है। गुरुवार को दिन का अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस रहा। यह फरवरी माह के औसत न्यूनतम तापमान से 2.5 डिग्री सेल्सियस अधिक है।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Publish:Fri, 19 Feb 2021 10:31 AM (IST) Updated:Fri, 19 Feb 2021 11:47 AM (IST)
Gorakhpur Weather News:  हल्‍की गर्मी की आहट लेकिन बदल सकता है मौसम का मिजाज, जानें- आज कैसा रहेगा मौसम का हाल
गोरखपुर में चटक धूप के कारण हल्‍की गर्मी का एहसास होने लगा है। - जागरण

गोरखपुर, जेएनएन। चटख धूप के चलते लगातार उमस बढ़ रही है। लोगों अब पंखे चलाना भी शुरू कर दिया है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि शुक्रवार को दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं।  सुबह के समय हल्का कोहरा छाया रह सकता है। दिन में चटख धूप हो सकती है। इसके चलते उमस होगी। दिन का अधिकतम तापमान अधिकतम 27.5 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

सप्ताह भर चटख धूप के चलते दिन का न्यूनतम व अधिकतम तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है। गुरुवार को दिन का अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस रहा। यह फरवरी माह के औसत न्यूनतम तापमान से 2.5 डिग्री सेल्सियस अधिक है। पिछले चौबीस घंटे में न्यूनतम तापमान में 1.2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है। आद्र्रता अधिकतम 86 व न्यूनतम 57 फीसद रही। पछुआ हवाएं अधिकतम आठ किलोमीटर प्रति घंटे के रफ्तार से चलीं। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पाण्डेय ने पूर्वानुमान जताया है कि अगले पांच दिनों तक दिन का अधिकतम तापमान 26 से 29 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 12 से 13 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

फरवरी माह का औसत अधिकतम तापमान

फरवरी माह में औसत अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस है। औसत न्यूनतम तापमान 11.7 डिग्री सेल्सियस है। गुरुवार को दिन का अधिकतम तापमान औसत से 1.2 डिग्री सेल्सियस अधिक गर्म रहा। सुबह 11 बजे एयर क्वालिटी इंडेक्स 169 माइक्रो ग्राम प्रति घन मीटर दर्ज किया गया।

बिहार की तरफ गया सिस्टम

मौसम विशेषज्ञ ने बताया कि एक सिस्टम सक्रिय हो रहा था। इससे संभावना थी कि गोरखपुर जिले में एक दो दिनों के भीतर बारिश हो सकती है, लेकिन यह सिस्टम अब बिहार की तरफ सरक गया। ऐसे में यहां हल्के बादल तो छा सकते हैं, लेकिन बारिश के आसार नहीं हैं।

chat bot
आपका साथी