Gorakhpur Weather News: दिन और रात के तापमान रहेगा भारी अंतर, जानें- क्‍या पड़ेगा इसका असर

गोरखपुर में सोमवार को हवाएं दक्षिण पश्चिम से उत्‍तर पश्चिम की तरफ चलेंगी। इनकी अधिकतम गति 6 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे हो सकता है। हवा धूल भरी होगी। आसमान पूरी तरह साफ रहेगा। दिन और रात के तापमान में भारी अंतर रहेगा।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Publish:Mon, 19 Apr 2021 10:11 AM (IST) Updated:Mon, 19 Apr 2021 10:11 AM (IST)
Gorakhpur Weather News: दिन और रात के तापमान रहेगा भारी अंतर, जानें- क्‍या पड़ेगा इसका असर
गोरखपुर में दिन और रात के तापमान में भारी अंतर है। - फाइल फोटो

गोरखपुर, जेएनएन। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस हो सकता है, जबकि रात 23 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकती है। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पाण्‍डेय ने बताया कि रविवार को पछुआ हवा अधिकतम 22 किलोमीटर प्रति घंटे के रफ्तार से चली। इसके चलते रविवार को न्‍यूनतम तापमान में करीब एक डिग्री सेल्सियस की कमी आई है, जबकि दिन का तापमान करीब एक डिग्री सेल्सियस बढ़ा है। दिन और रात के तापमान में भारी अंतर से लोगों को स्‍वास्‍थ्‍य संबंधी समस्‍याएं हो सकती हैं। 

दक्षिण पश्चिम से उत्‍तर पश्चिम की तरफ चलेंगी हवाएं

मौसम विशेषज्ञ कैलाश पाण्‍डेय ने पूर्वानुमान जताया है कि सोमवार को हवाएं दक्षिण पश्चिम से उत्‍तर पश्चिम की तरफ चलेंगी। इनकी अधिकतम गति 6 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे हो सकता है। हवा धूल भरी होगी। आसमान पूरी तरह साफ रहेगा। हालांकि रविवार को दिन में कहीं-कहीं आंशिक रूप से बादल छाये रहे। दिन का अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस व न्‍यूनतम 22.3 डिग्री सेल्सियस रहा।

पछुआ हवा अधिकतम 22 किलोमीटर प्रतिघंटे के रफ्तार से चली। आर्दता अधिकतम 62 व न्‍यूनतम 18 फीसद रही। मौसम विशेषज्ञ का कहना है कि पछुआ हवा के चलने से वातावरण शुष्‍क हुआ है। इससे तापमान में थोड़ी गिरावट आई है।  हीट इंडेक्‍स के चलते रविवार को 40 डिग्री सेल्सियस तक गर्मी महसूस की गई। 

156 पर पहुंची एक्‍युआई 

मौसम विशेषज्ञ कैलाश पाण्‍डेय ने बताया कि पिछले 24 घंटे में एक्‍युआई के लेवल में कुछ गिरावट आई है। रविवार सुबह करीब 11 बजे शहर की एयर क्‍वालिटी इंडेक्‍स 156 माइक्रो ग्राम प्रति घन मीटर दर्ज हुआ। जबकि शनिवार को एक्‍युआई 159 थी। उन्‍होंने कहा कि 100 माइक्रो ग्राम प्रति घन मीटर तक की एक्‍युआई फेफड़ों के लिए शुद्ध मानी जाती है। लोग थोड़ा ध्‍यान देकर हवा की स्थिति में और सुधार हो सकता है।

chat bot
आपका साथी