Gorakhpur Weather News: आंशिक रूप से छाए रहेंगे बादल, पुरुवा हवाएं बढाएंगी गर्मी

Gorakhpur Weather News 18 April 2021 रविवार को गोरखपुर के आसमान में हल्‍के बादल छाए हैं। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार दिन का अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। जबकि न्‍यूनतम 24.2 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने के आसार हैं।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Publish:Sun, 18 Apr 2021 10:22 AM (IST) Updated:Sun, 18 Apr 2021 10:22 AM (IST)
Gorakhpur Weather News: आंशिक रूप से छाए रहेंगे बादल, पुरुवा हवाएं बढाएंगी गर्मी
रविवार को गोरखपुर के आसमान में हल्‍के बादल छाए हुए हैं। - जागरण

गोरखपुर, जेएनएन। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि रविवार को कहीं-कहीं आंशिक रूप से बादल छाये रह सकते हैं। दिन का अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। जबकि न्‍यूनतम 24.2 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने के आसार हैं। मौसम विशेषज्ञों का कहना है पुरुवा हवाओं के चलने के कारण वातावरण में नमी बढ़ेगी। इससे तापमान में भी वृद्धि होगी। रविवार को हवा उत्‍तर पूरब से दक्षिण पूरब की तरफ चलेगी। दोपहर के बाद हवा की अधिक‍तम गति 5 से 17 किलोमीटर प्रति घंटे हो सकती है। सप्‍ताह भीतर अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। 

ऐसा रहा शनिवार का मौसम

शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस व न्‍यूनतम 23.3 डिग्री सेल्सियस के करीब रहा। पुरुवा हवा 12 किलोमीटर की गति से चली। आर्दता अधिकतम 67 व न्‍यूनतम 31 फीसद रही। शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान औसत से दो डिग्री सेल्यिस कम व न्यूनतम तापमान अप्रैल के औसत तापमान से करीब दो डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पाण्‍डेय का कहना है कि पुरुवा हवा के चलने से वातावरण में नमी बढ़ी है। इससे तापमान में थोड़ी वृद्धि हुई है। हीट इंडेक्‍स के चलते शनिवार का 42 डिग्री सेल्सियस तक गर्मी महसूस की गई। 

159 पर पहुंची एक्‍युआई 

मौसम विशेषज्ञ कैलाश पाण्‍डेय ने बताया कि पिछले 24 घंटे में एक्‍युआई के लेवल में कुछ गिरावट आई है। शनिवार सुबह करीब 11 बजे शहर की एयर क्‍वालिटी इंडेक्‍स 159 माइक्रो ग्राम प्रति घन मीटर दर्ज हुआ। उन्‍होंने कहा कि 100 माइक्रो ग्राम प्रति घन मीटर तक की एक्‍युआई फेफड़ों के लिए शुद्ध मानी जाती है। लोग थोड़ा ध्‍यान देकर हवा की स्थिति में और सुधार हो सकता है।

chat bot
आपका साथी