Gorakhpur Weather News: धूप ने दी ठंड से राहत लेकिन सुबह छाया रहेगा कोहरा

क्रवार को दिन का अधिकतम तापमान 25.3 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा उत्तर पूरब से दक्षिण पूरब की तरफ चलेगी। सुबह साढ़े 10 बजे के बाद हवाओं की गति दक्षिण पश्चिम से उत्तर पश्चिम की तरफ हो सकती है।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Publish:Fri, 12 Feb 2021 11:09 AM (IST) Updated:Fri, 12 Feb 2021 11:09 AM (IST)
Gorakhpur Weather News: धूप ने दी ठंड से राहत लेकिन सुबह छाया रहेगा कोहरा
गोरखपुर में सुबह कोहरा छाया रहा लेकिन दोपहर तक धूप हो गई। - जागरण

गोरखपुर, जेएनएन। आगामी 13 फरवरी तक सुबह के कुछ घंटे तक कोहरा छाया रह सकता है। इसमें शनिवार व रविवार  घना कोहरा छाया रह सकता है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि आगामी 14 फरवरी से आसमान पूरी तरह से साफ रहेगा। शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान 25.3 डिग्री सेल्सियस रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। हवा उत्तर पूरब से दक्षिण पूरब की तरफ चलेगी। सुबह साढ़े 10 बजे के बाद हवाओं की गति दक्षिण पश्चिम से उत्तर पश्चिम की तरफ हो सकती है। हवाओं की गति 4 से 10 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है।

कोहरा छाया रह सकता है।

तापमान में वृद्धि होगी

शुक्रवार सुबह से पछुआ हवाएं चलनी शुरू हो गई हैं। मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि इससे सुबह के कुछ घण्टे कोहरा छाया रह सकता है। तापमान में भी वृद्धि होगी। हालांकि आगामी 14 फरवरी से आसमान पूरी तरह से साफ रहने का अनुमान है। गुरुवार सुबह सड़कों पर हल्का कोहरा छाया रहा। लेकिन न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस होने के कारण लोगों को ठंड का आभास कम हुआ। ऐसे में सुबह सैर सपाटे पर निकलने वालों की संख्या ठीक रही। हालांकि दिन में चटख धूप रही। बच्चे दिन भर पार्कों में जमे रहे। दिन का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा। पछुआ हवाएं अधिकतम नौ किलोमीटर प्रति घंटा रफ्तार से चलीं। आद्र्रता अधिकतम 94 व 66 फीसद रही।

25 डिग्री सेल्सियस रहेगा तापमान

मौसम विशेषज्ञ कैलाश पाण्डेय ने पूर्वानुमान जताया है कि आने वाले दिनों में सुबह के समय लोगों कुछ घंटे कोहरे का सामना करना पड़ सकता है। शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से अधिक व न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस से अधिक रह सकता है।

chat bot
आपका साथी