Gorakhpur Weather News: आज आंशिक रूप से छाए रहेंगे बादल, औसत से अधिक रहेगा तापमान

Gorakhpur Weather News 12 April 2021 रविवार दोपहर चटख धूप के चलते दिन का अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस के करीब रहा। न्यूनतम तापमान 16.9 डिग्री सेल्सियस के करीब रहा। सोमवार को दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Publish:Mon, 12 Apr 2021 07:30 AM (IST) Updated:Mon, 12 Apr 2021 07:30 AM (IST)
Gorakhpur Weather News: आज आंशिक रूप से छाए रहेंगे बादल, औसत से अधिक रहेगा तापमान
सोमवार को गोरखपुर में हल्‍के बादल छाए रहेंगे। - फाइल फोटो

गोरखपुर, जेएनएन। सोमवार को दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। दिन का अधिकतम तापमान अप्रैल के औसत तापमान से अधिक रह सकता है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि दिन का अधिकतम तापमान 39.4 व न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। सुबह उत्तर पूरब से दक्षिण पूरब की तरफ हवाएं चलेंगी। सुबह 10 बजे के बाद से हवाएं दक्षिण से उत्तर दक्षिण की तरह बहेंगी। दोपहर बाद से धूल भरी हवाएं चल सकती हैं। हवाओं की अधिकतम गति 5-20 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है।

रविवार को ऐसा रहा मौसम

रविवार दोपहर चटख धूप के चलते दिन का अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस के करीब रहा। न्यूनतम तापमान 16.9 डिग्री सेल्सियस के करीब रहा। वातावरण में 60 व न्यूनतम 14 फीसद नमी रही। इसके चलते हीट इंडेक्स 40.5 डिग्री सेल्सियस रहा। पछुआ हवाओं की अधिकतम गति 17 किलोमीटर प्रति घंटे रही। हीट इंडेक्स 40.5 डिग्री सेल्सियस रही।

2.3 डिग्री सेल्सियस गिरा रात का तापमान

पिछले चौबीस घंटे में रात के तापमान में 2.3 डिग्री की गिरावट आई है। रविवार को न्यूनतम तापमान 16.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि दिन के अधिकतम तापमान पिछले चौबीस घंटे से स्थिर है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि आने वाले दिनों में धूल भरी हवाएं चलेंगी। तापमान में भी वृद्धि होगी।

पखवारे भर बाद सताएगी गर्मी

तापमान अभी से 39 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है, जबकि बीते वर्ष 26 मई को अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस था। यह वर्ष 2020 का सर्वाधिक तापमान था। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि आगामी 14 अप्रैल तक ही दिन का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। पखवारे भर तापमान 44 डिग्री के करीब होगा। हीट इंडेक्स के चलते लोगों को गर्मी और अधिक महसूस होगी।

chat bot
आपका साथी