Gorakhpur Weather News: आंशिक रूप से छाए रहेंगे बादल, 23.6 डिग्री सेल्सियस रह सकता है अधिकतम तापमान

गोरखपुर में मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि गुरुवार को दिन का अधिकतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 10.7 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। आंशिक रूप से बादल छाये रह सकते हैं। हवा उत्तर पश्चिम से दक्षिण पश्चिम की तरफ चल सकती है।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Publish:Thu, 11 Feb 2021 10:27 AM (IST) Updated:Thu, 11 Feb 2021 10:27 AM (IST)
Gorakhpur Weather News: आंशिक रूप से छाए रहेंगे बादल, 23.6 डिग्री सेल्सियस रह सकता है अधिकतम तापमान
गोरखपुर में गुरुवार को हल्‍की धूप के साथ ही कोहरा भी रहा। - जागरण

गोरखपुर, जेएनएन। बदले मौसम की देन है कि सुबह शाम पार्कों में चहल-पहल देखी जा रही है। सुबह की सैर पर निकलने वालों की संख्या बढ़ गई है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि गुरुवार को दिन का अधिकतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 10.7 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। आंशिक रूप से बादल छाये रह सकते हैं। हवा उत्तर पश्चिम से दक्षिण पश्चिम की तरफ चल सकती है। इनकी अधिकतम गति 4 से 11 किलोमीटर प्रति घंटे हो सकती है। 

अधिकतम तापमान में गिरावट

पिछले कई दिनों से चटख धूप निकलने से लोगों को गलन से राहत मिली है। अब सड़कों व पार्कों में सुबह की सैर करने वालों की भी अच्छी खासी भीड़ देखी जा रही है। बुधवार को दिन के अधिकतम तापमान में थोड़ी सी गिरावट आई है, जबकि न्यूनतम तापमान में थोड़ी सी उछाल आई है। बुधवार दोपहर तक मौसम साफ रहा, लेकिन उसके बाद सूरज व बादलों के बीच रह-रहकर संघर्ष देखने को मिल रहा था। कभी थोड़ी सी धूप हो जा रही थी तो कभी सूरज बादलों पर भारी दिख रहा था। हालांकि सुबह के समय सड़क व पार्कों में सैर करने वालों की संख्या अच्छी दिखी। दिन का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहा। आद्र्रता अधिकतम 89 व 67 फीसद रही। हवा दक्षिण पश्चिम की तरफ 8 किलोमीटर प्रति घंटे के रफ्तार से चली।

10.7 डिग्री सेल्सियस रहेगा न्यूनतम तापमान

मौसम विशेषज्ञ कैलाश पाण्डेय ने पूर्वानुमान जताया है कि गुरुवार को आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। दिन का अधिकतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। सुबह के समय हल्का कोहरा छाया रह सकता है। गुरुवार के बाद आसमान पूरी तरह से साफ रहेगा।

chat bot
आपका साथी