Gorakhpur Weather News: चार डिग्री नीचे आया अधिकतम तापमान, न्यूनतम में दो डिग्री की वृध्दि

आगामी एक सप्ताह तक आसमान पूरी तरह साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक रहने के आसार हैं। न्यूनतम तापमान में भी वृध्दि होगी। गुरुवार को दिन का अधिकतम तापमान 36.1 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने के आसार हैं।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Publish:Thu, 01 Apr 2021 09:37 AM (IST) Updated:Thu, 01 Apr 2021 11:57 AM (IST)
Gorakhpur Weather News: चार डिग्री नीचे आया अधिकतम तापमान, न्यूनतम में दो डिग्री की वृध्दि
गोरखपुर का अधिकतम तापमान चार डिग्री नीचे आ गया है। - फाइल फोटो

गोरखपुर, जेएनएन। पिछले चौबीस घंटे में दिन के तापमान में करीब चार डिग्री की गिरावट आई है, जबकि रात के तापमान में करीब दो डिग्री वृध्दि हुई है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि आगामी एक सप्ताह तक आसमान पूरी तरह साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक रहने के आसार हैं। न्यूनतम तापमान में भी वृध्दि होगी। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने पूर्वानुमान जताया है कि गुरुवार को दिन का अधिकतम तापमान 36.1 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने के आसार हैं। हवा की अधिकतम गति 5 से 11 किलोमीटर प्रति घंटे हो सकती है।

ऐसा रहा बुधवार का तापमान

बता दें पिछले कई दिनों से तापमान में थोड़ी नरमाहट दिख रही है। तापमान में थोड़ी गिरावट भी आई है। पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में करीब चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहा। बुधवार का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहा। मार्च माह का औसत न्यूनतम तापमान 16.1 डिग्री सेल्सियस है। दिन में पुरुवा हवाएं चली हैं। दोपहर बाद से पछुआ हवाएं चल रही हैं। बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान औसत से अधिक रहा। दिन में बिना पंखे के लोगों का बैठना मुश्किल हो रहा।

एक सप्‍ताह तक साफ रहेगा आसमान

मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि इधर अधिकतम तापमान में वृद्धि देखने को मिलेगी। बुधवार दिन के तापमान में भले गिरावट आई हो, लेकिन लोगों ने उमस महसूस किया। मौसम विशेषज्ञों ने पूर्वानुमान जताया है कि आगामी एक सप्ताह तक आसमान साफ रहेगा। तापमान में भी वृद्धि होगी। आगामी 6 अप्रैल तक अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। न्यूनतम तापमान 20 से 23 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। वातावरण शुष्क होने से लोगों को उमस महसूस हो रही है। बता दें बीते मार्च माह का औसत अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 16.1 डिग्री सेल्सियस था। बुधवार को आर्द्रता अधिकतम  60 फीसद व न्यूनतम 21 फीसद रही। पछुआ हवाओं की अधिकतम गति 13 किलोमीटर प्रति घण्टे रही।

आगामी दिनों का संभावित तापमान(डिग्री सेल्सियस)

तिथि       न्यूनतम  अधिकतम

1 अप्रैल     21       36

2 अप्रैल     20       36

3 अप्रैल     21       37

4 अप्रैल      22      38

5 अप्रैल     23       37

6 अप्रैल    22       38

153 पर पहुंचा एक्यूआई

बुधवार सुबह करीब 11 बजे शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स 153 माइक्रो ग्राम प्रति घन मीटर रहा। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय का कहना है कि दिन का एयर क्वालिटी इंडेक्स 100 माइक्रो ग्राम प्रति घन मीटर होने पर हवा फेफड़ों के लिये शुद्ध मानी जाती है।

chat bot
आपका साथी