Gorakhpur Weather News: अधिकतम तापमान स्थिर, 0.4 डिग्री नीचे आया न्यूनतम पारा

मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि अगले कुछ दिनों तक मौसम ऐसा ही रह सकता है। सोमवार को सुबह सात बजे ही सूरज दिखने लगा। सुबह 10 बजते-बजते चटख धूप हो गई। धूप के चलते रामगढ़ताल गोरखनाथ मेले में लोगों की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली है।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Publish:Tue, 09 Feb 2021 09:06 AM (IST) Updated:Tue, 09 Feb 2021 09:06 AM (IST)
Gorakhpur Weather News: अधिकतम तापमान स्थिर, 0.4 डिग्री नीचे आया न्यूनतम पारा
गोरखपुर में मंगलवार को धूप से लोगों ने काफी राहत महसूस किया। - जागरण

गोरखपुर, जेएनएन। पढ़ाई से लेकर व्यापार तक हर किसी को इंतजार था कि सूरज समय से नजर आएं। सूरज ने समय से अपनी उपस्थिति दर्ज की तो लोगों की दिनचर्या भी सुधर गई है। सुबह की सैर से लेकर व्यायाम तक सब कुछ समय पर होने लगा। 

ऐसा रहेगा आज का तापमान

इतना ही नहीं शहर का रामगढ़ ताल हो अथवा चाट फुल्की की दुकान हर जगह गुलजार दिख रही है। मौसम साफ होने का असर है कि गोरखनाथ मंदिर में पिछले तीन दिनों से भीड़ बढ़ गई है। लोग मंदिर दर्शन के साथ मेले का आनंद ले रहे हैं। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पाण्डेय का कहना है कि मंगलवार को दिन का अधिकतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस के करीब रहेगा। हवाएं दक्षिण पश्चिम से उत्तर पश्चिम की तरफ चल सकती हैं। इनकी गति 4 से 12 किलोमीटर प्रति घंटे हो सकती है।  

दो दिन से मिल रही है राहत

पिछले दो दिनों से सूरज समय से दिखने ठंड छूमंतर हो गई है। लोग हाफ जैकेट में दिखने लगे हैं। सड़कों पर चहल-पहल बढ़ गई है। पिछले दो दिनों से अधिकतम तापमान भी स्थिर है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि अगले कुछ दिनों तक मौसम ऐसा ही रह सकता है। सोमवार को सुबह सात बजे ही सूरज दिखने लगा। सुबह 10 बजते-बजते चटख धूप हो गई। धूप के चलते रामगढ़ताल, गोरखनाथ मेले में लोगों की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली है। दिन का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस रहा। आद्र्रता अधिकतम 81 व न्यूनतम 49 फीसद रही। पछुआ हवाएं 8 किलोमीटर प्रति घंटे के रफ्तार से चलीं। 

आने वाले दिनों का संभावित तापमान- डिग्री सेल्सियस में 

तिथि       अधिकतम      न्यूनतम  

10 फरवरी   24            11 

11 फरवरी    25           11 

12 फरवरी    25           12

13 फरवरी    26           12 

14 फरवरी    27           12

chat bot
आपका साथी