Gorakhpur Weather: पुरुवा हवाओं ने दिलाई ठिठुरन से राहत Gorakhpur News

मौसम विशेषज्ञ कैलाश पाण्‍डेय ने शनिवार के मौसम के लिए पूर्वानुमान जताया है कि दिन का अधिकतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस व न्‍यूनतम 13.6 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। सुबह के समय हल्‍का कोहरा छाया रह सकता है।

By Satish ShuklaEdited By: Publish:Sat, 28 Nov 2020 08:28 AM (IST) Updated:Sat, 28 Nov 2020 08:28 AM (IST)
Gorakhpur Weather: पुरुवा हवाओं ने दिलाई ठिठुरन से राहत Gorakhpur News
गोरखपुर में शनिवार को मौसम का दृश्‍य।

गोरखपुर, जेएनएन। पिछले तीन दिनों से चल रहीं पुरुवा हवाओं ने ठिठुरन से राहत दिला दी है। जबकि पांच दिन पूर्व लोग मध्‍य दिसंबर जैसी ठंड महसूस करने लगे थे, लेकिन शुक्रवार को जिले का न्‍यूनतम तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा। आर्द्रता अधिकतम 87 प्रतिशत व न्‍यूनतम 65 प्रतिशत रही।

ठंड से ठिठुर रहे लोगों ने शुक्रवार को बड़ी राहत महसूस की। हवाएं दक्षिण पूरब दिशा में चलीं। इनकी अधिकतम गति 9 किलोमीटर प्रति घंटा रही। इसके चलते लोगों को आवागमन में भी कोई कठिनाई नहीं हुई।

जानिए कैसा रहेगा आज का मौसम

मौसम विशेषज्ञ कैलाश पाण्‍डेय ने शनिवार के मौसम के लिए पूर्वानुमान जताया है कि दिन का अधिकतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस व न्‍यूनतम 13.6 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। सुबह के समय हल्‍का कोहरा छाया रह सकता है। सुबह उत्‍तर पूरब से दक्षिण पूरब की तरफ हवाएं चल सकती हैं। इनकी गति 5 से 12 किलोमीटर प्रति घंटे के बीच हो सकती है। सुबह 11 बजे के बाद से पुरुवा हवाएं चलने का पुर्वानुमान है।

ऐसे आया तापमान में बदलाव(न्‍यूनतम तापमान )

23  नवंबर- 9.8  डिग्री सेल्सियस

24  नवंबर- 10.2  डिग्री सेल्सियस

25  नवंबर- 10.8  डिग्री सेल्सियस

26  नवंबर- 12.5  डिग्री सेल्सियस

27  नवंबर- 14.5  डिग्री सेल्सियस

नवंबर के औसत के करीब पहुंचा तापमान

नवंबर में न्‍यूनतम तापमान का औसत 14.9 डिग्री सेल्सियस है। शुक्रवार का तापमान इसके करीब रहा, जबकि अधिकतम तापमान औसत 29.9 डिग्री सेल्सियस है। शुक्रवार का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा। यह औसत अधिकतम तापमान से 2.9 डिग्री सेल्सियस कम है।

chat bot
आपका साथी