Gorakhpur Weather: होली तक साफ रहेगा आसमान, दो दिन तक इसी तरह पड़ती रहेगी गर्मी

मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि आने वाले दिनों में तापमान थोड़ी वृद्धि हो सकती है। शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। हवा दक्षिण पश्चिम से उत्तर पश्चिम की तरफ चल सकती है।

By Satish Chand ShuklaEdited By: Publish:Sat, 27 Mar 2021 09:05 AM (IST) Updated:Sat, 27 Mar 2021 09:05 AM (IST)
Gorakhpur Weather: होली तक साफ रहेगा आसमान, दो दिन तक इसी तरह पड़ती रहेगी गर्मी
गोरखपुर का शनिवार के दिन का दृश्‍य, जागरण।

गोरखपुर, जेएनएन। पिछले कई दिनों से तापमान में थोड़ी नरमी देखने को मिल रही है। दिन का अधिकतम तापमान 33 डिग्री के करीब है तो न्यूनतम डिग्री सेल्सियस के। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि एक दो दिनों के भीतर तापमान में कुछ वृद्धि देखने को मिलेगी। दिन का अधिकतम तापमान 36 डिग्री के करीब रह सकता है। न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के करीब रहेगा।

मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि आने वाले दिनों में तापमान थोड़ी वृद्धि हो सकती है। शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। हवा दक्षिण पश्चिम से उत्तर पश्चिम की तरफ चल सकती है। इसकी अधिकतम गति 5 से 21 किलोमीटर प्रति घंटे हो सकती है। पिछले कई दिनों से पछुआ हवाएं करीब 19 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हैं। इसके चलते अधिकतम तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 20.3 डिग्री सेल्सियस रहा। आद्र्रता अधिकतम 68 फीसद व न्यूनतम 22 फीसद रही। हवा पश्चिम से दक्षिण पश्चिम की तरफ रही। इसकी अधिकतम गति 17 किलोमीटर प्रति घंटे रही।

0.1 डिग्री सेल्सियस गिरा तापमान

पिछले चौबीस घंटे में न्यूनतम अधिकतम तापमान में 0.1 डिग्री सेल्सियस गिरावट आई है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान मार्च माह के औसत अधिकतम तापमान से 0.6 डिग्री सेल्सियस अधिक व न्यूनतम तापमान मार्च माह के औसत न्यूनतम तापमान से 4.2 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। बता दें मार्च माह का औसत अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस व औसत न्यूनतम तापमान 16.1 डिग्री सेल्सियस है। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पाण्डेय ने कहा कि होली तक तापमान में वृद्धि होगी। इससे उमस बढ़ेगी।

chat bot
आपका साथी