Gorakhpur Weather: 1974 के रिकार्ड से तीन डिग्री की दूरी पर पारा, आज और अधिक गर्मी का अनुमान

ठंड विदाई की बेला में है। दिन का तापमान 31 डिग्री सेल्सियस को पार कर जा रहा है तो रात होते ही फिर तापमान 16 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ जा रहा है। पूर्वानुमान के मुताबिक यह स्थिति अभी करीब सप्ताह भर तक रहने वाली है।

By Satish chand shuklaEdited By: Publish:Fri, 26 Feb 2021 10:19 AM (IST) Updated:Fri, 26 Feb 2021 10:19 AM (IST)
Gorakhpur Weather: 1974 के रिकार्ड से तीन डिग्री की दूरी पर पारा, आज और अधिक गर्मी का अनुमान
गोरखपुर में शुक्रवार की सुबह मौसम का दृश्‍य।

गोरखपुर, जेएनएन। रात का तापमान भले 16 डिग्री सेल्सियस से नीचे हो, लेकिन दिन का तापमान 31 डिग्री सेल्सियस पार कर गया है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि शुक्रवार को दिन का तापमान 32 डिग्री सेल्सियस से अधिक रह सकता है। ऐसी स्थिति में पारा 1974 के रिकार्ड से मात्र 3 डिग्री सेल्सियस नीचे रह सकता है। हालांकि मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि आगामी 28 फरवरी को दिन का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

तापमान 31 डिग्री सेल्सियल तक पहुंचने की उम्‍मीद

ठंड विदाई की बेला में है। दिन का तापमान 31 डिग्री सेल्सियस को पार कर जा रहा है तो रात होते ही फिर तापमान 16 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ जा रहा है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि यह स्थिति अभी करीब सप्ताह भर तक रहने वाली है। मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए पूर्वानुमान जताया है कि दिन का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस से अधिक रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान करीब 16.4  डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं।

सप्ताह भीतर 35 डिगी सेल्सियस पहुंच सकता है पारा

मौसम दिन में मार्च माह का तो रात में जनवरी जैसा आभास करा रहा है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि फरवरी के अंत तक तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। फरवरी माह में दिन का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस अधिकतम का रिकार्ड है।

15.3 डिग्री रहा न्यूनतम तापमान

गुरुवार को न्यूनतम तापमान 15.3 डिग्री सेल्सिस रहा। यह फरवरी माह के औसत न्यूनतम तापमान से 3.8 डिग्री सेल्सियस अधिक है। पिछले चौबीस घंटे में न्यूनतम तापमान में 0.5 डिग्री सेल्सियस नीचे आया है। गुरुवार को दिन का अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस रहा। यह फरवरी माह के औसत अधिकतम तापमान से 4.8 डिग्री सेल्सियस अधिक है। पिछले चौबीस घंटे में अधिकतम तापमान में 2.0 डिग्री सेल्सियस वृद्धि हुई है।

chat bot
आपका साथी