Gorakhpur Weather: सुबह पुरवइया उसके बाद से बहेगी पछुआ

10 बजे के बाद से पछुआ बहेगी। इन हवाओं की गति 5 से 17 किलोमीटर प्रतिघंटे हो सकती है। दिन का अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है और रात का अधिकतम 22.5 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है।

By Satish ShuklaEdited By: Publish:Sun, 25 Oct 2020 08:36 AM (IST) Updated:Sun, 25 Oct 2020 08:36 AM (IST)
Gorakhpur Weather: सुबह पुरवइया उसके बाद से बहेगी पछुआ
गोरखपुर में रविवार को मौसम का दृश्‍य।

गोरखपुर, जेएनएन। रविवार की सुबह हल्के कोहरे के गिरफ्त में रहेगी। लोगों को हल्‍की ठंड का आभास होगा। सुबह पुरवा हवा चलेगी तो 10 बजे के बाद से पछुआ बहेगी। इन हवाओं की गति 5 से 17 किलोमीटर प्रतिघंटे हो सकती है। दिन का अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है और रात का अधिकतम 22.5 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है।

मौसम विेशेषज्ञ कैलाश पाण्‍डेय ने रविवार के मौसम को लेकर कुछ इसी तरह का पूर्वानुमान जताया है। उन्‍होंने शनिवार के लिए दिन का अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 23.0 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने का पूर्वानुमान जताया था। रविवार का तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस रहा और न्‍यूनतम 22.0 डिग्री सेल्सियस। उनका कहना है कि प्रदूषण बढऩे के कारण लोगों को इस समय वायुमंडलीय परिवर्तन देखने को मिल रहा है। सितंबर माह में औसत से अधिक वर्षा होने के कारण वातावरण में नमी है। इसके चलते सुबह नमी रह रही है। उन्होंने उद्योगों के चालू होने व वाहनों के अधिकाधिक प्रयोग होने से प्रदूषण का स्तर भी बढ़ रहा है। शनिवार शाम पांच बजे का वायु शुद्धता सूचकांक 135 माइक्रो ग्राम घन मीटर रहा। इस स्थिति में बुजुर्ग, बच्चे, हृदय रोगी को सांस लेने में थोड़ी तकलीफ होगी। फेफड़ों के लिए यह हवा शुद्ध नहीं है।

पिछले सात दिनों का न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)

रविवार       22.1

सोमवार      22.0

मंगलवार     22.5

बुधवार       22.5

गुरुवार     22.1

शुक्रवार    22.9

शनिवार   135

chat bot
आपका साथी