Gorakhpur Weather: गोरखपुर में तेज धूप के साथ चल रही धूलभरी हवा, तापमान 37 डिग्री से‍ल्सियस के करीब

Gorakhpur Weather मौसम विशेषज्ञ कैलाश पाण्डेय ने पूर्वानुमान जताया है कि गुरुवार को दिन का अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। हवा दक्षिण पश्चिम से उत्तर पश्चिम की तरफ चल सकती है।

By Satish Chand ShuklaEdited By: Publish:Thu, 25 Mar 2021 11:38 AM (IST) Updated:Thu, 25 Mar 2021 11:38 AM (IST)
Gorakhpur Weather: गोरखपुर में तेज धूप के साथ चल रही धूलभरी हवा, तापमान 37 डिग्री से‍ल्सियस के करीब
गोरखपुर में गुरुवार को मौसम का दृश्‍य, जागरण।

गोरखपुर, जेएनएन। अधिकतम तापमान में करीब ढाई डिग्री सेल्सियस गिरावट के बाद बुधवार का तापमान औसत से अधिक रहा। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान ने जताया है कि गुरुवार को आसमान पूरी तरह साफ रहेगा। तापमान अधिकतम 35.2 डिग्री सेल्सियस रहने के असार हैं। हवा की अधिकतम गति 6 से 18 किलोमीटर प्रति घण्टे हो सकती है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान करीब 35 से 37 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। न्यूनतम तापमान 20 से 23 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है।

मौसम विशेषज्ञ कैलाश पाण्डेय ने पूर्वानुमान जताया है कि गुरुवार को दिन का अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। हवा दक्षिण पश्चिम से उत्तर पश्चिम की तरफ चल सकती है। हवा की अधिकतम गति 6 से 18 किलोमीटर प्रति घंटे हो सकती है।

बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा दक्षिण पश्चिम की तरफ चली। इसकी अधिकतम गति 15 किलोमीटर प्रति घंटे रही। आद्र्रता अधिकतम 66 व न्यूनतम 30 फीसद रही।

ढाई डिग्री फिसला अधिकतम तापमान

अधिकतम तापमान में पिछले 24 घण्टे में करीब 2.5 डिग्री की गिरावट आई है। बावजूद इसके तापमान औसत से यह 1.6 डिग्री सेल्सियस अधिक है। बुधवार को अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस रहा।  बता दे मार्च माह का अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस है। न्यूनतम तापमान में पिछले 24 घण्टे में 0.8 डिग्री सेल्सियस की वृध्दि हुई है। बुधवार का न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस रहा। यह मार्च माह के औसत न्यूनतम तापमान से 5.5 डिग्री सेल्सियस अधिक है। बता दें मार्च माह का औसत अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस व औसत न्यूनतम तापमान 16.1 डिग्री सेल्सियस है।

10 बजे के बाद से अखरने लग रही धूप

तापमान में वृद्धि होते ही लोग उमस से परेशान देखे जा रहे हैं। पिछले 3-4 दिनों में अचानक 2 से 3 डिग्री सेल्सियस का उछाल आया है। सुबह 10 बजे के बाद से धूप लोगों को अखरने लग रही है।

chat bot
आपका साथी