Gorakhpur Weather 24 April 2021: बारिश के चलते तापमान में आई थी गिरावट, औसत के करीब रहेगा तापमान

Gorakhpur Weather 24 April 2021 मौसम विशेषज्ञ कैलाश पाण्‍डेय ने पूर्वानुमान जताया है कि शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस व न्‍यूनतम 20.6 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। सुबह उत्‍तर पूरब से दक्षिण पूरब की तरफ हवा चल सकती है।

By Satish Chand ShuklaEdited By: Publish:Sat, 24 Apr 2021 10:50 AM (IST) Updated:Sat, 24 Apr 2021 10:50 AM (IST)
Gorakhpur Weather 24 April 2021: बारिश के चलते तापमान में आई थी गिरावट, औसत के करीब रहेगा तापमान
गोरखपुर में शनिवार को मौसम का दृश्‍य, जागरण।

गोरखपुर, जेएनएन। शनिवार को आसमान पूरी तरह से साफ रहेगा। अधिकतम व न्‍यूनतम तापमान भी औसत के करीब रहेगा। अप्रैल माह का औसत अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस व न्‍यूनतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस है।

दिन का अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस

मौसम विशेषज्ञ कैलाश पाण्‍डेय ने पूर्वानुमान जताया है कि शनिवार को  दिन का अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस व न्‍यूनतम 20.6 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। सुबह उत्‍तर पूरब से दक्षिण पूरब की तरफ हवा चल सकती है। अपराह्न दो बजे के बाद दक्षिण से उत्‍तर पश्चिम की तरफ हवा चल सकती है। इनकी अधिकतम गति 5-17 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है। दो दिन पूर्व बारिश के चलते तापमान में गिरावट आई थी, लेकिन इधर तापमान में फिर वृद्धि देखने को मिल रही है।

कल 13 किलोमीटर की रफ्तार से चल रही थी हवा

शुक्रवार को दिन का तापमान अप्रैल माह के औसत से 1.7 डिग्री सेल्सियस कम रहा। अधिकतम तापमान 36.3 डिग्री सेल्सियस रहा तो न्‍यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस। आर्द्रता अधिकतम 60 व न्‍यूनतम 22 फीसद रही। पछुआ हवाओं की अधिकतम गति 13 किलोमीटर प्रति घंटे रही। मौसम विशेषज्ञ ने पूर्वानुमान जताया है कि आने वाले दिनों में आसमान साफ रहेगा। इससे तापमान में वृद्धि होगी।

160 रही एक्‍युआई

वायु शुद्धता सूचकांक(एक्‍यूआई) शुक्रवार सुबह 11 बजे 160 माइक्रो ग्राम प्रति घन मीटर रहा। मौसम व पर्यावरण विभाग के जानकारों की मानें तो 100 माइक्रो ग्राम प्रति घन मीटर तक एक्‍युआई वाली हवा फेफड़ों के लिए शुद्ध मानी जाती है। एक्‍युआई इससे अधिक होने पर लोगों को थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है।

chat bot
आपका साथी